Friday, June 27, 2025

Cars Selling Report 2024; Maruti Suzuki Tata Motors Mahindra | Toyota Kirloskar | 2024 में भारतीय कंपनियों ने बेचीं रिकॉर्ड 41 लाख कारें: देश में पहली बार कारों की सालाना बिक्री 40 लाख पार, 1.9 करोड़ दोपहिया भी बिके

- Advertisement -


  • Hindi News
  • Business
  • Cars Selling Report 2024; Maruti Suzuki Tata Motors Mahindra | Toyota Kirloskar

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत में कारों की रिटेल सेल पहली बार एक साल में 40 लाख से ऊपर निकल गई। 2024 के दौरान देश में 40.73 लाख कारों की बिक्री हुई। यह 2023 में बिकीं 38.73 लाख कारों के मुकाबले 5.18% ज्यादा है।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक, बीते साल दोपहिया की रिटेल सेल भी 10.78% बढ़कर 1.89 करोड़ हो गई। इसके मुकाबले 2023 में 1.71 करोड़ दोपहिया बिके थे।

हालांकि, टू-व्हीलर की सेल अब भी प्री-कोविड लेवल पर नहीं पहुंच पाई है। कोविड 19 से पहले देश में दोपहिया की सालाना बिक्री 2.1 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। बीते साल यह दो करोड़ से भी कम रही।

दोपहिया: 2024 में TVS का मार्केट शेयर 2% बढ़ा

कंपनी 2024 2023
हीरो मोटोकॉर्प 29.02% 31.33%
TVS मोटर 25.37% 23.25%
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर 17.13% 16.81%
बजाज ऑटो 11.55% 11.84%
रॉयल एनफील्ड 4.30% 4.60%

सोर्स: FADA रिपोर्ट

कार: महिंद्रा का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 1.6% बढ़ा

कंपनी 2024 2023
मारुति सुजुकी 40.26% 40.85%
ह्युंडई मोटर 13.75% 14.23%
टाटा मोटर्स 13.21% 13.58%
महिंद्रा 12.03% 10.44%
टोयोटा किर्लोस्कर 6.35% 4.99%

सोर्स: FADA रिपोर्ट

कॉमर्शियल व्हीकल सेल लगभग स्टेबल रहा

FADA के प्रेसिडेंट CS विग्नेश्वर ने कहा, ‘बीते साल ज्यादा गर्मी, इलेक्शन और अन-इवेन बरसात जैसी चुनौतियों के बावजूद वाहनों की कुल रिटेल सेल 9.11% बढ़ी। हालांकि कॉमर्शियल व्हीकल की रिटेल सेल में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। कार सेल मेनली नेटवर्क एक्सपैंशन और नए मॉडल बाजार में आने से बढ़ी है। ऊंची इन्वेंट्री के चलते बाजार में डिस्काउंट वॉर भी देखने को मिला।’

ऑटो इंडस्ट्री को उम्मीद है कि इस साल कारों की बिक्री 45 लाख के करीब पहुंच जाएगी। दोपहिया की बिक्री भी प्री-कोविड से ऊपर निकलने की संभावना जताई जा रही है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़ सकती है।



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -