आगरा । उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों दमदार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप रही हैं इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार सपा जिला अध्यक्ष आगरा श्री कृष्ण वर्मा द्वारा सपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह बघेल को कार्यकारिणी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत कर जिम्मेदारी सौंप है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए ऐसे ही कार्यकर्ताओं की जरूरत है जो हर वक्त पार्टी के साथ खड़े हैं। डॉ राम मनोहर लोहिया एवं नेताजी मुलायम सिंह यादव के मिशन को साकार करने के लिए तेजवीर सिंह बघेल जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी को पूर्ण सहयोग देंगे एवं सच्चाई लगन से पार्टी के लिए कार्य करेंगे। वही तेजवीर सिंह बघेल के जिलापाध्यक्ष बनने पर सपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं।
- Advertisement -

आपकी राय

Latest news
SHARE MARKET LIVE
GOLD PRICE
Gold price by GoldBroker.com
SILVER PRICE
Silver price by GoldBroker.com
- Advertisement -
