बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बटेश्वर के यमुना नदी नौरंगी घाट पुल से एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदता देख ग्रामीण ने महिला को बचाने के लिए नदी में कूद गए और समय रहते उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया आगरा ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सुख देवी पत्नी श्यामवीर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी पुरा चतुर्भुज थाना चित्राहाट का कुछ दिनों पूर्व ससुराल में पति से किसी मामले को लेकर विवाद हो गया था उसके बाद वह अपने मायके प्रथम पुरा खेड़ा राठौर में रह रही है।मंगलवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने बटेश्वर के नौरंगी यमुना नदी घाट पुल से आत्महत्या करने के लिए पुल की ऊंचाई से नदी में छलांग लगा दी। जिसे देख वहां मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और महिला को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े एकत्रित ग्रामीणों ने समय रहते नदी के पानी से महिला को घायल अचेत अवस्था में बाहर निकाल मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया। जहां महिला के परिजन भी पहुंच गए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया था। एंबुलेंस से घायल महिला को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जिसे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।वहीं महिला के मायके के परिजनों ने पति और ससुरालयों पर महिला के साथ उत्पीड़न कर घर से बाहर निकलने के साथ गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
- Advertisement -

आपकी राय

Latest news
SHARE MARKET LIVE
GOLD PRICE
Gold price by GoldBroker.com
SILVER PRICE
Silver price by GoldBroker.com
- Advertisement -
