Monday, June 30, 2025

Donald Trump Inauguration Protest Update; Elon Musk | US President | अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण का विरोध: हजारों प्रदर्शनकारी पोस्टर बैनर लेकर सड़कों पर उतरे; मस्क के खिलाफ भी नारे लगाए

- Advertisement -


वॉशिंगटन26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण से पहले ही देश के कई हिस्सों में उनके विरोध में प्रदर्शन हो गए हैं। शनिवार को हजारों लोगों ने अलग-अलग जगहों पर ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन किया।

राजधानी वॉशिंगटन में कई NGO के एक ग्रुप ने ‘पीपुल्स मार्च’ बैनर के तले ट्रम्प की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प के अलावा इलॉन मस्क और उनके करीबी सहयोगियों के खिलाफ पोस्टर और बैनर के जरिए विरोध जताया।

इससे पहले भी इस ग्रुप ने जनवरी 2017 में ट्रम्प के पहले शपथ ग्रहण पर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए थे।

इस ग्रुप में अबॉर्शन एक्शन नाउ, द फेमिनिस्ट फ्रंट और वीमन्स मार्च जैसे संगठन शामिल हैं।

शपथ ग्रहण के लिए वाशिंगटन पहुंचे ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रम्प शपथ ग्रहण के लिए राजधानी वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं। ट्रम्प ने शनिवार दोपहर फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच से वायुसेना के सैन्य विमान सी-32 में सवार होकर उड़ान भरी। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया और बेटे बैरेन ट्रम्प भी साथ थे।

इस फ्लाइट को स्पेशल एयर मिशन 47 नाम दिया गया था। मिशन 47 का मतलब है कि डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रम्प को ये विमान मुहैया कराया।

अमेरिका में आमतौर पर सत्ता से बाहर जा रहे राष्ट्रपति नए राष्ट्रपति के लिए ऐसा करते हैं। हालांकि 2021 में डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइडेन के लिए ऐसा नहीं किया था। इस वजह से बाइडेन को निजी प्लेन से वॉशिंगटन आना पड़ा था।

तस्वीर डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और बेटे बैरेन ट्रम्प की है।

शपथ ग्रहण के बाद 100 से ज्यादा आदेशों पर साइन करेंगे ट्रम्प

सोमवार को शपथ लेने के बाद ट्रम्प 100 से ज्यादा कार्यकारी आदेशों पर साइन करेंगे। उनकी टीम ने कार्यकाल शुरू होने से पहले इन आदेशों को तैयार कर लिया है। ओवल ऑफिस में ट्रम्प की टेबल पर इन्हें रखा जाएगा।

ट्रम्प के चुनावों वादों को पूरा करने के मकसद से इन आदेशों को तैयार किया गया है। एक इंटरव्यू के दौरान ट्रम्प ने कहा था कि वह पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में आदेशों पर साइन करने की योजना बना रहे हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इन आदेशों में मैक्सिको बॉर्डर को सील करना, अवैध प्रवासियों को देश से भेजना और महिलाओं के खेलों में ट्रांसजेंडर्स को शामिल होने से रोकने के आदेश शामिल हो सकते हैं।

कार्यकारी आदेश वह आदेश होते हैं जो राष्ट्रपति द्वारा एकतरफा जारी किए जाते हैं और जो कानून की शक्ति रखते हैं। इन्हें कांग्रेस की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती। कांग्रेस इन्हें पलट नहीं सकती, लेकिन इन्हें अदालत में चुनौती दी जा सकती है।

——————————

अमेरिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प का शपथ ग्रहण खुले में नहीं होगा:40 साल में पहली बार इनडोर सेरेमनी, बर्फीले तूफान के चलते बदली जाएगी जगह

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार, यानी 20 जनवरी को भीषण ठंड की वजह से खुले में न होकर यूएस कैपिटल हिल (संसद) के अंदर होगा। रॉयटर्स के मुताबिक, 40 साल में यह पहली बार होगा जब अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह संसद के भीतर किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -