Thursday, June 26, 2025

Foxconn Devanahalli Bengaluru change | फॉक्सकॉन ने बदली कर्नाटक के देवनहल्ली की तस्वीर: ताइवानी कंपनी के कारण जमीन की कीमतें 400% बढ़ीं; घर में हजारों जॉब, इसलिए लौट रहे युवा

- Advertisement -


देवनहल्ली5 मिनट पहलेलेखक: रवि शर्मा

  • कॉपी लिंक

मई 2023 में ताइवान की बहुराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी फॉक्सकॉन ने देवनहल्ली में 300 एकड़ जमीन खरीदने की घोषणा की थी।

एक मल्टीनेशनल कंपनी कैसे वीरान इलाकों की किस्मत बदलती है, कर्नाटक के देवनहल्ली से समझ सकते हैं। दो साल पहले तक 15वीं शताब्दी का यह इलाका शांत था। हालांकि यहां केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, लेकिन इस उपनगर में न पक्की सड़कें थीं, न ही इंडस्ट्री।

अच्छी पढ़ाई और इलाज के लिए लोग 40 किमी दूर बेंगलुरु पर निर्भर थे। लेकिन, मई 2023 में ताइवान की बहुराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी फॉक्सकॉन ने घोषणा की कि वह देवनहल्ली में 300 एकड़ जमीन खरीद चुकी है।

फॉक्सकॉन एपल की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर है। वह 22 हजार करोड़ रु. निवेश करने जा रही है। दो साल बाद निवेश 50 हजार करोड़ हो जाएगा। वह अपनी दूसरी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट यहां लगा रही है, जो 40 हजार प्रत्यक्ष रोजगार देगी।

तस्वीर फॉक्सकॉन साइट, देवनहल्ली जनरल इंडस्ट्रियल एरिया, एसटीआरआर, बैंगलोर की है।

इस घोषणा के बाद से देश-दुनिया की नामी रियल एस्टेट, मल्टीनेशनल फर्म्स फर्म देवनहल्ली पहुंच गईं। आज यहां 20 किमी के दायरे में जमीन की कीमतें करीब 400% से भी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। अपार्टमेंट, विला, भूखंडों के 57 मेगा प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। 12 कंपनियां, कई इंटरनेशनल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, स्कूल्स और अस्पताल काम शुरू कर चुके हैं।

फॉक्सकॉन को सूचना प्रौद्योगिकी निवेश क्षेत्र में 300 एकड़ जमीन मिली है। कंपनी फिलीपींस, चीन और ताइवान से अपने हजारों कर्मचारियों को यहां शिफ्ट करेगी। इसलिए देवनहल्ली से बेंगलुरु तक मकानों का किराया 15 हजार से 35 हजार रु. महीना तक पहुंच गया है। रियल एस्टेट फर्म बीसीडी ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट सुवोजित बसु ने बताया कि देवनहल्ली 5 साल बाद बेंगलुरु का जुड़वां शहर होगा।

रियल एस्टेट डेवलपर कुमार वेमुलकर ने बताया कि एक समय जमीन की कीमत 1500 रु. वर्ग फीट थी, जो अब 9 हजार रु. वर्ग फीट है। एकड़ में भाव 1.50 करोड़ से बढ़कर 8 करोड़ पहुंच गया है। किसान जमीनें बेचकर फ्लैट, विला बुक कर रहे हैं, क्योंकि भविष्य में ये उन्हें 10 गुना मुनाफा देंगे।

गांव वाले बोले- 5 साल में 500 कंपनियां होंगी, हम बेंगलुरु क्यों जाएं

  • बिदरहल्ली ग्राम पंचायत – किसान सिद्दगौड़ा बोरगौड़ा कहते हैं कि यहां 5 साल में 500 से ज्यादा कंपनियां होंगी। एक लाख नए जॉब होंगे। 83% लोग पढ़े-लिखे हैं, अब युवाओं को यहीं अच्छा जॉब मिल जाएगा। गांव के जो बच्चे बाहर पढ़ रहे थे, जॉब कर रहे थे, वो लौटने लगे हैं। सबसे बड़ी बात है कि फॉक्सकॉन जैसी बड़ी कंपनियां असेंबली लाइन्स में महिलाओं को तवज्जो दे रही हैं। बेंगलुरु और देवनहल्ली के लघु उद्योग इन कंपनियों की बड़ी सप्लाई चेन बन रहे हैं। जोमैटो जैसे ब्रांड्स ने भी यहां डिलेवरी शुरू कर दी है।
  • देवनहल्ली तालुक – तहसीलदार बालकृष्ण ने बताया कि यहां का विकास कर्नाटक के इतिहास की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना है। फॉक्सकॉन ने यहां छोटी यूनिट शुरू कर दी है। 5 हजार लोग काम कर रहे हैं। डीएन सॉल्यूशन्स, इंटरनेशनल बैटरी, दक्षिण कोरियाई फर्म ह्यूविजन सिस्टम कुल 1300 करोड़ का निवेश का काम शुरू कर चुकी हैं। 800 एकड़ में आईटी व इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों के लिए औद्योगिक पार्क बन रहा है, जो बेंगलुरु की प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के बराबर होगा। टाटा समूह की विस्ट्रॉन 14 लाख वर्ग फीट में निर्माण कर रही है, जो 3 हजार नौकरियां देगी। जर्मन सॉफ्टवेयर मल्टीनेशनल दिग्गज कंपनी एसएपी भी मेगा ऑफिस बना रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -