Thursday, June 26, 2025

India Pakistan War Action LIVE Photos Video Update; Kashmir Pahalgam Attack – PM Modi Rajnath Singh Shehbaz Sharif | Army Border Firing | राजस्थान बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर पकड़ा गया: PAK सेना ने 10वें दिन सीजफायर तोड़ा, कुपवाड़ा-पुंछ समेत 8 जगहों पर फायरिंग की

- Advertisement -


  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan War Action LIVE Photos Video Update; Kashmir Pahalgam Attack PM Modi Rajnath Singh Shehbaz Sharif | Army Border Firing

पहलगाम/नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने लगातार 10वें दिन LoC पर फायरिंग की है। – फाइल फोटो

राजस्थान में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने शनिवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया। रेंजर पर जासूसी करने का आरोप है। पाकिस्तान ने भी पाक रेंजर पकड़े जाने की पुष्टि की है। BSF और सुरक्षा एजेंसियां आज उससे पूछताछ करेंगी।

पाकिस्तान ने लगातार 10वें दिन LoC पर सीजफायर तोड़ा है। पाक सेना ने कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में फायरिंग की है। शनिवार को कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के आसपास पाक ने सीजफायर तोड़ा था।

पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच पाकिस्तान ने फाइटर जेट्स की एक्सरसाइज और सेना की मूवमेंट बढ़ा दी है। पाकिस्तान ने अपने 80 जेट्स को फॉरवर्ड एयरबेस पर तैनात किया है। सेना को LoC की ओर मूव कराया गया है।

पाकिस्तान ने भी उन जहाजों की एंट्री अपने बंदरगाहों पर बंद कर दी है, जिन पर भारतीय झंडा लगा है। दरअसल, एक दिन पहले भारत ने पाकिस्तान से आयात रोक दिया था और बंदरगाहों पर पाकिस्तान के झंडे वाले जहाजों की एंट्री बैन कर दी थी।

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी हर जानकारी के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

02:19 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने 5 मई की शाम को संसद का इमरजेंसी सेशन बुलाया

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने 5 मई शाम 5 बजे इस्लामाबाद की संसद में नेशनल असेंबली का इमरजेंसी सेशन बुलाया है। इसका आदेश शनिवार आधी रात को जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इसमें पहलगाम हमले को लेकर भारत के खिलाफ बयानबाजी हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

02:05 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

अरब सागर के कुछ हिस्सों के लिए नेविगेशन अलर्ट जारी किया गया

भारतीय नौसेना के अरब सागर में चल रहे अभ्यास के मद्देनजर भारत के समुद्री अधिकारियों ने वाणिज्यिक जहाजों के लिए नेविगेशन चेतावनी जारी की है। नेविगेशन वॉर्निंग अलर्ट भारत के नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस ने जारी किया है, जो भारतीय नौसेना के अधीन काम करता है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाणिज्यिक जहाजों को इस क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

पाकिस्तान पहले ही अपने नेवल अलर्ट लागू कर चुका है, क्योंकि उसकी नौसेना ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी नौसेना अरब सागर में ड्रिल और लाइव फायरिंग कर रही है।

समुद्री यात्रा के दौरान जहाजों में नेविगेशन सिस्टम यात्रियों और चालक दल को किसी खतरे (जैसे तूफान, चट्टान, विमान के रास्ते में कोई वस्तु आदि) के बारे में सतर्क करता है। यही नेविगेशन अलर्ट कहलाता है।

01:54 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

शनिवार के 5 बड़े अपडेट्स

  • पहलगाम आतंकी हमले को लेकर 3 बड़ी बैठकें हुईं। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पहली बार दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधा घंटा बातचीत हुई। इसके बाद नौ सेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भी मोदी से मुलाकात की।
  • मोदी ने हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति लॉरेंको से मुलाकात की। उन्होंने कहा- आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसके अलावा भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंक के मुद्दे पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव फोन पर बातचीत की।
  • पहलगाम के बायसरन घाटी में आतंकी हमले के केस में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 75 लोगों को PSA (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) के तहत अरेस्ट किया है। इस बात की पुष्टि आईजी वी.के. बिरदी ने दैनिक भास्कर से की है।
  • देश में मध्य प्रदेश के जबलपुर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं। मैनेजमेंट ने कर्मचारियों से कहा कि यह मुश्किल वक्त है, राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए काम नहीं रुकना चाहिए।
  • पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का सक्सेसफुल टेस्ट किया है। इस मिसाइल की रेंज 450 किमी. है। पाकिस्तान ने यह नहीं बताया कि किस जगह पर इस मिसाइल का टेस्ट किया गया है।

01:54 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

चेन्नई से पहुंची फ्लाइट की कोलंबो में तलाशी

पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े अहम इनपुट के बाद श्रीलंका के भंडारानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। भारतीय एजेंसियों से मिले अलर्ट के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया था।

श्रीलंका पुलिस ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले से जुड़े 6 संदिग्ध आतंकी एक फ्लाइट में सवार होने की सूचना मिली थी। चेन्नई से श्रीलंकन एयरलाइंस की उड़ान से कोलंबो पहुंची है।

इस सूचना के बाद श्रीलंका पुलिस, एयरफोर्स और एयरपोर्ट सुरक्षा बलों ने मिलकर एयरपोर्ट परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि छानबीन में कोई संदिग्ध नहीं पकड़ा गया।

01:54 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान से सभी डाक और पार्सल सेवाएं बंद

पाकिस्तान से भारत आने वाली सभी कैटेगरी की डाक और पार्सल सेवाओं को बंद कर दिया गया है। यह रोक हवाई और जमीनी दोनों रास्तों से आने वाली डाक पर लागू होगी।

यह जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी है। इससे पहले भी भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट पर भी बैन लगाए थे, जो भड़काऊ और भ्रामक सामग्री फैला रहे थे।

01:53 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट इम्पोर्ट पर रोक लगाई

भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात (इम्पोर्ट) पर रोक लगा दी है। अब पाकिस्तान से सीधे या किसी और रास्ते से कोई भी चीज भारत में नहीं लाई जा सकेगी। यह फैसला देश की सुरक्षा और जनता के हित में लिया गया है। यह नियम तुरंत लागू हो गया है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया कि अगर किसी को इस रोक से छूट चाहिए, तो उसे पहले भारत सरकार से इजाजत लेनी होगी।

01:53 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पहलगाम आतंकी हमले पर बयान…

  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत महात्मा गांधी का देश है और यहां हिंसा की नहीं, अहिंसा की परंपरा है। हमने पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो हम उसकी पानी की सप्लाई रोक देंगे, लेकिन हम उन्हें मारेंगे नहीं, क्योंकि हम उतने क्रूर नहीं हैं जितने वे हैं।
  • जम्मू-कश्मीर से भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर बोले- पाकिस्तान ने पहले भी सीजफायर वॉयलेशन किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह फिर से दुनिया का ध्यान भटकाना चाहते हैं। वे भारत को उकसा रहे हैं ताकि दुनिया को यह दिखा सकें कि भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया। भारतीयों को परेशान करने का पाकिस्तान का इतिहास रहा है। पहलगाम हमले में स्थानीय लोगों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स ने मदद की है।
  • कर्नाटक सरकार के हाउसिंग और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बी. जमीर अहमद खान ने पहलगाम हमले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- अगर देश को जरूरत पड़ी, तो मैं आत्मघाती हमलावर बनकर पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ने को तैयार हूं। पूरी खबर पढ़ें…

01:52 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सेना को नेक्स्ट-जेनरेशन एयर डिफेंस सिस्टम मिलेंगे

भारतीय सेना ने दुश्मन के ड्रोन, हेलिकॉप्टर और लड़ाकू विमानों को मार गिराने के लिए कंधे पर रखकर चलाए जाने वाले एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह सिस्टम मेक इन इंडिया के तहत खरीदे जाएंगे।

सेना ने इस सिस्टम के लिए टेंडर जारी कर दिया है, जिसमें 48 लॉन्चर, 85 मिसाइलें और उससे जुड़ा जरूरी उपकरण शामिल है। इसका इस्तेमाल बेहद कम दूरी पर उड़ रहे दुश्मन के विमानों, हेलिकॉप्टरों और ड्रोन को निशाना बनाकर उन्हें हवा में ही नष्ट करने के लिए किया जाएगा।

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम भारतीय वायुसीमा की सुरक्षा को और मजबूत करेगा, खासकर सीमावर्ती इलाकों में जहां से ड्रोन और हेलिकॉप्टर के जरिए घुसपैठ की आशंका बनी रहती है। सेना का यह फैसला देश की आत्मनिर्भर रक्षा नीति को भी मजबूती देगा।

01:52 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

साउथ कश्मीर से जम्मू के पीर पंजाल रेंज सर्चिंग जारी

NIA ने बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की जांच के दायरे पहले से ज्यादा बढ़ा दिया है। सर्च ऑपरेशन को साउथ कश्मीर से आगे जम्मू के चेनाब और पीर पंजाल रेंज तक कर दिया है। इसमें पुंछ और राजौरी इलाके को भी शामिल किया गया है। इन इलाकों में सर्च ऑपरेशन अब शुरू कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि आतंकी हमले के 11 दिन बाद संदिग्ध अब साउथ कश्मीर के अलावा दूसरे इलाकों में भी छुपे हो सकते हैं। इसलिए जांच और सर्च ऑपरेशन के दायरे को बढ़ाया गया है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि पहलगाम अटैक से पहले ही भागने के रूट को प्लान कर लिया था। इस वजह से अभी तक आतंकियों की लोकेशन को ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है।

01:52 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान और बांग्लादेश की हरकतें…

पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राजदूतों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। शरीफ ने उन लोगों से भारत पर दबाव डालने की अपील की, ताकि तनाव कम किया जा सके।

वहीं, पाकिस्तानी मीडिया भारतीय सेना के बड़े अफसरों को लेकर झूठ फैला रहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया- जनरल डीएस राणा को हटाकर अंडमान भेजा गया, जबकि सच्चाई यह है कि उन्हें प्रमोट किया गया है।

जनरल सुचिन्द्र कुमार और एयर मार्शल एसपी धरकर को लेकर भी गलत खबरें फैलाई गईं, जबकि दोनों तय समय पर सम्मान के साथ रिटायर हुए हैं। रक्षा मंत्रालय ने साफ किया कि ये सब अफवाहें हैं और देश की सेना पूरी तरह तैयार और मजबूत है।

बांग्लादेश सरकार ने मेजर जनरल (रि.) फजलुर रहमान के बयान से किनारा किया। फजलुर ने 2 मई को कहा था कि यदि भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो ढाका को चीन के साथ मिलकर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए। फजलुर को अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस का करीबी माना जाता है।

01:52 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मीडिया रिपोर्ट्स- राजनाथ रूस में होने वाली विक्ट्री डे परेड में शामिल नहीं होंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 मई को रूस में होने वाली विक्ट्री डे परेड में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह अब रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ इस कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

01:51 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

दावा- NIA ने राजौरी हमले में शामिल 2 आतंकियों से पूछताछ की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद दो आतंकवादियों, निसार अहमद उर्फ हाजी निसार और मुश्ताक हुसैन उर्फ चाचा से पूछताछ की है। ये दोनों जनवरी 2023 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के डांगरी गांव में हुए आतंकी हमले में शामिल थे, इसमें सात नागरिकों की मौत हुई थी ।

01:51 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

UNSC में जल्द हो सकती है भारत-पाक मुद्दे पर मीटिंग

संयुक्त राष्ट्र में ग्रीस के पर्मानेंट मेंबर इवानगेलोस सेकेरीस ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मसले पर जल्द मीटिंग हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसमें देर होने से अच्छा है कि यह पहले ही हो जाए। इससे दोनों देशों के बीच तनाव कम किया जा सकता है।

01:51 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सरकार ने 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट जारी की

01:51 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में हमला कहां हुआ, ग्राफिक्स से समझें

01:50 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग की जान गई

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -