Monday, June 30, 2025

IPL Slow Over Rate Penalty; Shreyas Iyer Hardik Pandya | PBKS MI | पंजाब-मुंबई पर स्लोओवर रेट के लिए जुर्माना: श्रेयस पर 24 लाख और हार्दिक पर 30 लाख का फाइन, पंजाब फाइनल में

- Advertisement -


स्पोर्ट्स डेस्क38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर रविवार को मैच के दौरान।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जबकि, हार्दिक पंड्या पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

दोनों टीमों पर यह जुर्माना रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL क्वॉलिफायर-2 के खेले गए मैच में निर्धारित समय में पूरा ओवर नहीं करने के लिए लगाया गया है।

पंजाब पर दूसरी बार स्लोओवर के लिए जुर्माना IPL की आचार संहिता के तहत पंजाब किंग्स का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए अय्यर पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर 6 लाख रुपए या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया है।

मुंबई इंडियंस का IPL में तीसरी बार स्लो ओवर

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर स्लो ओवर रेट के लिए 30 लाख कर जुर्माना लगाया है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर स्लो ओवर रेट के लिए 30 लाख कर जुर्माना लगाया है। IPL के 18 वें सीजन में मुंबई का यह तीसरा स्लो ओवर था। हार्दिक पंड्या के साथ ही इम्पैक्ट खिलाड़ी सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है।

पंजाब किंग्स 11 साल बाद IPL के फाइनल में पंजाब किंग्स ने IPL 2025 के क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने 11 साल बाद IPL के फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले टीम ने 2014 के सीजन का खिताबी मुकाबला खेला था। अब 3 जून को पंजाब और बेंगलुरु के बीच फाइनल खेला जाएगा। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए।

पंजाब ने 204 रन का टारगेट 19 ओवर में चेज कर लिया। कप्तान श्रेयस ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 41 बॉल पर नाबाद 87 रन की पारी खेली। इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

श्रेयस के अलावा, नेहल वाधेरा ने 48 और जोश इंग्लिस ने 38 रन बनाए। अश्वनी कुमार दो विकेट मिला। टॉस हारकर बैटिंग कर रही मुंबई से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव 44-44 रन की पारियां खेलीं। जॉनी बेयरस्टो ने 38 रन बनाए। पंजाब की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई को 2 विकेट मिले।

———————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

नॉर्वे चेस टूर्नामेंट- गुकेश ने वर्ल्ड नंबर-1 को हराया:गुस्से में कार्लसन ने बोर्ड पर मुक्का मारा

वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश (वर्ल्ड नंबर-5) ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट के छठे राउंड में वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। यह गुकेश की क्लासिकल चेस में कार्लसन के खिलाफ पहली जीत है। इस जीत के साथ 19 साल के गुकेश नॉर्वे शतरंज 2025 की पॉइंट्स टेबल में 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि कार्लसन और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फाबियानो कारुआना 9.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -