Monday, June 30, 2025

Gukesh Vs arjun | Norway Chess 2025 D Gukesh Vs arjun erigaisi Video | नॉर्वे चेस- अर्जुन को हराकर नंबर-2 पर आए गुकेश: टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत, पिछले मैच में वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को हराया था

- Advertisement -


  • Hindi News
  • Sports
  • Gukesh Vs Arjun | Norway Chess 2025 D Gukesh Vs Arjun Erigaisi Video

स्टावेंजर (नॉर्वे)2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुकेश 7वें दौर के बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वे सिर्फ अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना से पीछे हैं।

वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 7वें दौरे में हमवतन अर्जुन एरिगैसी को हराया। 19 साल के गुकेश ने अर्जुन को पहली बार क्लासिकल चेज में हराया है।

गुकेश की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। उन्होंने पिछले राउंड में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया था। संघर्षपूर्ण मुकाबले में मिली इस जीत से गुकेश ने एरिगैसी से दूसरे राउंड में मिली हार का बदला चुकता भी किया।

अर्जुन एरिगैसी को हराने के बाद डी गुकेश।

पिछले चैंपियन कार्लसन को पीछे छोड़ा गुकेश के अब 11.5 अंक हो गए हैं। उन्होंने नॉर्वे के गत चैंपियन कार्लसन को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना 12.5 अंक लेकर टॉप पर हैं। उन्होंने चीन के वेई यी को हराया। कार्लसन एक अन्य अमेरिकी ग्रैंडमास्टर और वर्ल्ड नंबर-2 के खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा के खिलाफ आर्मागेडन में जीत के बाद 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। नाकामुरा 8.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका हिकारू नाकामुरा पर जीत दर्ज की। वे तीसरे स्थान पर हैं।

हार से 5वें नंबर पर आए एरिगैसी गुकेश से हार के बाद एरिगैसी 7.5 अंकों के साथ 5वें स्थान पर खिसक गए, जबकि वेई यी 6.5 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। टूर्नामेंट में अभी तीन दौर की बाजियां खेली जाने बाकी हैं। महिला वर्ग में यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक ने आर्मागेडन टाई-ब्रेक में दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी को हराया, जबकि भारत की एक अन्य खिलाड़ी आर वैशाली चीन की लेई टिंगजी से हार गई।

गुकेश ने एक दिन पहले कॉर्लसन को हराया था

भारतीय स्टार डी गुकेश ने एक दिन पहले छठे राउंड में वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराया था। गुकेश की क्लासिकल चेस में कार्लसन के खिलाफ पहली जीत हासिल की थी। हार के बाद कार्लसन ने गुस्से में चेस बोर्ड पर मुक्का मारा, जिससे मोहरे बिखर गए। हालांकि बाद उन्होंने गुकेश से माफी मांगी और उनकी पीठ भी थपथपाई। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात नहीं की और चले गए। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -