- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl 2025 Auction Uncapped India Players Performance; Prabhsimran Singh| Vaibhav Suryavanshi| Yash Dayal
स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
IPL को नया चैंपियन मिल चुका है। रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहला खिताब जीता। टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हरा दिया।
अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या और शशांक सिंह जैसे अनकैप्ड इंडियंस ने प्रभावित किया। आज बात ऐसे ही अनकैप्ड खिलाड़ियों की, जो IPL 2025 में चर्चा में आए और आने वाले समय में भारतीय टीम से डेब्यू कर सकते हैं।
सबसे पहले बैटर्स…
1. प्रभसिमरन सिंह, पंजाब किंग्स 24 साल के ओपनर को पंजाब ने मेगा ऑक्शन से पहले 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। पटियाला (पंजाब) के रहने वाले प्रभसिमरन मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड भारतीय हैं। उन्होंने पहली बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने सीजन में 4 फिफ्टी के सहारे 549 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट भी 160.52 का रहा है। प्रभसिमरन ने 2019 में IPL डेब्यू किया था।
2. प्रियांश आर्या, पंजाब किंग्स 24 साल के इस युवा ओपनर ने मौजूदा सीजन में पंजाब की ओर से डेब्यू किया। दिल्ली के रहने वाले प्रियांश ने डेब्यू सीजन में ही शतक जमा दिया। प्रियांश को पंजाब ने मेगा ऑक्शन में 3 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा। युवा बल्लेबाज ने 8 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 103 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने IPL 2025 में 179 के स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाए। जिनमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे।
3. वैभव सूर्यवंशी, राजस्थान रॉयल्स बिहार के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी गुजरात के खिलाफ 35 गेंद पर शतक बनाकर चर्चा में आए। 14 साल के वैभव IPL इतिहास के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 19 अप्रैल 2025 को 14 साल और 23 दिन की उम्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू किया और पहली गेंद पर छक्का लगा दिया। वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था।
वैभव ने सीजन के 7 मैचों में 206.56 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। इनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। जिसके लिए उन्हें सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी दिया गया। वैभव ने 2023-24 सीजन में बिहार के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया। उन्होंने 12 साल की उम्र में ही रणजी डेब्यू कर इतिहास रच दिया था। वे भारत की अंडर-19 टीम में भी चुने गए हैं।
4. नेहल वाधेरा, पंजाब किंग्स 24 साल के नेहल बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वे मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। लुधियाना के नेहल को पंजाब ने 4.20 करोड़ में खरीदा। नेहल ने 2023 में मुंबई इंडियंस से डेब्यू किया था। उन्होंने मौजूदा सीजन के 16 मैचों में 2 फिफ्टी के सहारे 369 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 145.84 रहा। नेहल ने पिछले दो सीजन में 109 और 241 रन बनाए थे, लेकिन मुंबई उन्हें रिटेन नहीं कर सकी।
5. नमन धीर, मुंबई इंडियंस पंजाब के राइट हैंड बैटर नमन धीर को मुंबई इंडियंस ने इस साल 5.25 करोड़ में खरीदा। उन्होंने 2024 में मुंबई से ही डेब्यू किया था। तब मुंबई ने नमन को 20 लाख रुपए में खरीदा था। डेब्यू सीजन में नमन ने मुंबई के लिए मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हुए 7 मैचों में 177.22 की स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए थे।
इस सीजन के 16 मैचों में नमन ने 252 रन बनाए। उन्होंने मिडिल ऑर्डर में 182.61 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। नमन ने 23 IPL मैचों में 180.65 के स्ट्राइक रेट से 392 रन बना चुके हैं। इनमें एक ही फिफ्टी आई, लेकिन फिनिशिंग पोजिशन पर उनका स्ट्राइक रेट बेहतरीन रहा।
6. आशुतोष शर्मा, दिल्ली कैपिटल्स मध्यप्रदेश के ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा को इस साल दिल्ली कैपिटल्स ने 3.80 करोड़ रुपए में खरीदा। आशुतोष दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और बॉलिंग भी कर लेते हैं। 26 साल के आशुतोष ने पिछले साल पंजाब किंग्स से डेब्यू किया था।
इस सीजन में आशुतोष ने 13 मैच खेले। उन्होंने 160.63 के स्ट्राइक रेट और एक अर्धशतक के सहारे 204 रन बनाए। उन्होंने कई अहम मौकों पर तेजी से रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। हालांकि, आशुतोष ने इस सीजन में गेंदबाजी नहीं की।
घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद पंजाब ने आशुतोष को 2024 में 20 लाख रुपए में खरीदा। इम्पैक्ट प्लेयर बनाकर आशुतोष का इस्तेमाल किया गया, उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ आसानी से छक्के लगाए। 9 मैचों में करीब 167 के स्ट्राइक रेट से उनके नाम 189 रन रहे। हार्ड हिटिंग एबिलिटी ने मेगा ऑक्शन में आशुतोष की कीमत बढ़ा दी थी।
ऑलराउंडर
7. विपराज निगम, दिल्ली कैपिटल्स 20 साल के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर विपराज निगम ने मौजूदा सीजन में दिल्ली की ओर से डेब्यू किया। उन्हें दिल्ली ने मेगा ऑक्शन में 50 लाख रुपए में खरीदा। विपराज ने अपने डेब्यू मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 35 रन देकर एक विकेट लिया था। इसी मुकाबले में उन्होंने 15 बॉल पर 39 रन बनाकर टीम को जीत भी दिलाई थी।
विपराज ने कोलकाता के खिलाफ 38 रन की पारी से भी प्रभावित किया था। उस मैच में उन्होंने 2 विकेट भी लिए थे। विपराज ने डेब्यू सीजन में 179.75 के स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए। साथ ही 11 विकेट भी झटके। इस सीजन में विपराज ने 9.13 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की। विपराज अगर घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन जारी रखें तो टीम इंडिया में भी जल्द ही जगह बना सकते हैं।
बॉलर्स
8. साई किशोर, गुजरात टाइटंस बाएं हाथ के स्पिनर साई ने अपनी किफायती गेंदबाजी से प्रभावित किया। वे एशियन गेम्स 2022 में भारत की युवा टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन सीनियर टीम में जगह नहीं बना सके। चेन्नई के रहने वाले 28 साल के साई किशोर ने मौजूदा सीजन में गुजरात से अपनी असरदार और किफायती गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। उन्होंने 15 मैचों में 19 विकेट झटके। उनकी इकोनॉमी भी 9 के करीब ही रही।
2022 में IPL डेब्यू करने वाले साई ने पहले ही सीजन में गुजरात की ओर से खिताब जीता। गुजरात ने उन्हें मेगा ऑक्शन में राइट टु मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल कर 2 करोड़ रुपए में अपने पास ही रखा था। वे अब तक खेले 25 IPL मैचों में 8.86 की इकोनॉमी से 32 विकेट ले चुके हैं।
9. दिग्वेश राठी, लखनऊ सुपर जायंट्स 25 साल के दिग्वेश सिंह राठी दाएं हाथ से लेग ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स ने मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपए में खरीदा। दिल्ली के रहने वाले दिग्वेश मौजूदा सीजन में अपने सेलिब्रेशन के कारण विवादों और चर्चा में रहे। उन्हें एक मैच का प्रतिबंध भी झेलना पड़ा।
बैन के बावजूद दिग्वेश ने अपनी सटीक गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन के 13 मैचों में 14 विकेट लिए। उनकी इकोनॉमी महज 8.25 की रही। वे दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 की रनरअप टीम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का हिस्सा भी रहे थे।
10. यश दयाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल अपने वैरिएशंस के लिए जाने जाते हैं। प्रयागराज के रहने वाले दयाल नई गेंद और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी में माहिर हैं। 27 साल के यश ने 2022 में गुजरात की ओर से डेब्यू किया था। तब उन्होंने 9 मैचों में 11 विकेट लेकर अपनी टीम को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया।
2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दयाल को अपने खेमे में शामिल किया। तब दयाल ने 15 विकेट झटके, इनमें एमएस धोनी का वह विकेट भी शामिल रहा, जो उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में लिया था। उसी विकेट की बदौलत RCB ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। उस विकेट का ईनाम यश दयाल को मेगा ऑक्शन में मिला, जब उन्हें RCB ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया। 2025 के 15 मैचों में 9.72 की इकोनॉमी से बॉलिंग करते हुए 13 विकेट लिए।
अश्विनी ने डेब्यू मैच 4 विकेट झटके, जीशान-अनिकेत ने भी प्रभावित किया मौजूदा सीजन में डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, आयुष म्हात्रे और उर्विल पटेल ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। अश्विनी ने मुंबई से डेब्यू करते हुए कोलकाता के खिलाफ 4 विकेट झटके। उन्होंने 11 मैचों में 11 विकेट लिए। उन्हीं की टीम के विग्नेश पुथुर ने 6 विकेट लिए, लेकिन वे इंजरी के कारण ज्यादा मैच नहीं खेल पाए।
हैदराबाद से जीशान अंसारी ने 6 विकेट लिए, जबकि अनिकेत वर्मा ने एक फिफ्टी के सहारे 236 रन बना दिए, उनका तेज स्ट्राइक रेट चर्चा में रहा। चेन्नई के उर्विल पटेल ने 3 मैचों में 212.50 के स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए। इनके अलावा पंजाब के शशांक सिंह (350 रन), अंशुल कम्बोज (8 विकेट) और आयुष म्हात्रे (240 रन) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
_______________________________
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला IPL जीता:191 रन चेज कर रहा पंजाब 6 रन से हारा; विराट कोहली मैदान पर ही रो पड़े
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला टाइटल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला। पूरी खबर
9 साल बाद फाइनल में पहुंची RCB कैसे बनी IPL-चैंपियन:कप्तानी डेब्यू पर चमके रजत, 9 मैच विनर निकाले, गेंदबाजों ने टूर्नामेंट जिताया; 5 फैक्टर्स
इंतजार खत्म, IPL की तीसरी सबसे बड़ी टीम RCB ने 18 सीजन में पहला टाइटल जीत ही लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार पंजाब किंग्स को 6 रन से फाइनल हराया और PBKS के पहले खिताब का इंतजार बढ़ा दिया।
IPL में पहली बार कप्तानी कर रहे रजत पाटीदार ने RCB को घर से बाहर सभी मैच जिताए। टीम ने 11 मैच जीते, इनमें 1-2 नहीं, बल्कि 9 अलग-अलग प्लेयर ऑफ द मैच निकले। गेंदबाजों के दम पर बेंगलुरु ने बता दिया कि बड़े नाम नहीं, मजबूत टीम के सहारे चैंपियन कैसे बना जाता है। पूरी खबर पढ़ें
अनुष्का को गले लगाकर रोए विराट:14 साल के वैभव ने धोनी के पैर छुए, रियान के लगातार 6 सिक्स; 30 PHOTOS में IPL 2025
IPL 2025 का ऐतिहासिक समापन हुआ। 17 सीजन से ट्रॉफी नहीं जीत सकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को फाइनल हराकर पहला खिताब जीता। 73 दिन चले टूर्नामेंट में 74 मैच खेले गए, जिनमें 30 टॉप मोमेंट्स देखने को मिले। पूरी खबर पढ़ें
दिल-आत्मा बैंगलोर के साथ, अब चैन से सो पाऊंगा- कोहली:कप्तान पाटीदार बोले- ई साला कप नमदू; क्रुणाल की बॉलिंग टर्निंग पॉइंट रही- श्रेयस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला टाइटल जीत लिया। टीम ने मंगलवार को फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। मैच के बाद RCB के कप्तान ने फैंस के लिए कन्नड़ भाषा में ‘ई साला कप नमदू’ कहा, यानी इस साल कप हमारा हो गया। वहीं विराट कोहली ने कहा, दिल, आत्मा बैंगलोर के साथ हैं, अब मैं चैन से सो पाऊंगा। पूरी खबर
चैंपियन RCB को ₹20 करोड़, PBKS को ₹12.50 करोड़ मिले:सुदर्शन को 4 अवॉर्ड से ₹40 लाख; 14 साल के वैभव सुपर स्ट्राइकर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को नया चैंपियन मिल चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराते हुए 18वें सीजन का टाइटल जीता। RCB ने पहली बार IPL टाइटल जीता, लेकिन पंजाब के ट्रॉफी जीतने का इंतजार बढ़ गया। पूरी खबर