Sunday, June 29, 2025

RCB Captain Rajat Patidar; IPL 2025 Final Winner | Indore News | इंदौर के रजत की कप्तानी, पहली बार IPL जीती RCB: पिता बोले- ऑलराउंडर है बेटा, बचपन में अपने से बड़े लड़कों के साथ खेलता था – Indore News

- Advertisement -


रजत पाटीदार पहली बार IPL में कप्तानी कर रहे थे, उन्होंने अपने कप्तानी डेब्यू में RCB का 17 साल लंबा ट्रॉफी का इंतजार खत्म कर दिया।

इंदौर के रजत पाटीदार की कप्तानी में आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) को आईपीएल की ट्रॉफी मिल ही गए। 17 साल से आईपीएल में आरसीबी ने कई कप्तान बदले पर रजत इस टीम के लिए लकी चार्म साबित हुए। रजत ने इस आईपीएल में 15 मैच में 143.77 के स्ट्राइक रेट

.

रजत के पिता मनोहर ने बताया कि रजत का बचपन अपने से बड़े लड़कों के साथ क्रिकेट खेलते हुए निकला। बेटा ऑलराउंडर है। राइट हैंडेड बैट्समैन तो है ही ऑफ स्पिनर भी बहुत अच्छा है।

रजत पाटीदार 2021 से RCB की फ्रेंचाइजी के साथ जुडे़ हुए हैं। उन्होंने इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर 2022 में वापसी की थी। इस सीजन से पहले रजत पाटीदार 27 IPL मैचों में 158.85 के स्ट्राइक रेट से 799 रन बना चुके हैं। उनके नाम एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। रजत के कप्तान बनने पर विराट कोहली ने उनका सपोर्ट भी किया था।

आरसीबी ने अपना पहला और IPL का 18वां खिताब अपने नाम किया।

10 साल की उम्र में सीनियर्स के साथ खेलते थे रजत का जन्म 1 जून 1993 को इंदौर में हुआ था। रजत 8 साल के थे, तब वे एक क्रिकेट क्लब में शामिल हो गए और बाद में दादाजी ने एक अकादमी में दाखिला दिलाया। रजत ने अपने करियर की शुरुआत एक गेंदबाज के रूप में की और अंडर-15 के बाद बैटिंग पर फोकस किया। 10 साल के होते-होते अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ मैच खेलने लगे थे। 21 दिसंबर 2023 को रजत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।

पिता मनोहर कहते हैं कि जब भी रजत इंदौर में होता है, वह खजराना गणेश के दर्शन करने जरूर जाता है। उसे मां के हाथ का खाना बहुत पसंद है। वैसे उसके इंदौर में रहने पर अधिकांश समय क्रिकेट एकेडमी में ही बीतता है, लेकिन आईपीएल में कप्तानी मिलने के बाद से वह बैंगलुरु में अधिकांश समय रहा।

रजत ने 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु टीम जॉइन की थी।

2015 से रणजी ट्रॉफी में एंट्री ली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में, रजत पाटीदार को मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया, जहां वे 9 पारियों में 61.14 की औसत और 186.08 की स्ट्राइक रेट से 5 अर्ध शतकों के साथ 428 रन बनाकर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

रजत पाटीदार के नाम रणजी ट्रॉफी में 5वां सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है, उन्होंने हरियाणा के खिलाफ सिर्फ 68 गेंदों में 100 रन बनाए। इस मैच के अंत में उनका स्कोर 159 रन था।

  • 30 अक्टूबर 2015 को 2015-16 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया।
  • 8 जनवरी 2018 को 2017-18 जोनल टी 20 लीग में मध्यप्रदेश के लिए अपना 20-20 डेब्यू किया।
  • 2018-19 रणजी ट्रॉफी में मध्यप्रदेश के लिए आठ मैचों में 713 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
  • अगस्त 2019 में, उन्हें 2019-20 दलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू टीम की टीम में शामिल किया गया।

2015 में रणजी ट्राफी में रजत पाटीदार ने एंट्री ली थी।

रजत का आईपीएल में प्रदर्शन फरवरी 2021 में आईपीएल में एंट्री के बाद रजत पहले सीजन में चार मैचों में केवल 71 रन ही बना पाए और बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया। 2022 की आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे, लेकिन बाद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने उन्हें मिड-सीजन रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन कर लिया।

25 मई 2022 को, 2022 इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मैच में, उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 112 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। 2023 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने रिटेन किया, लेकिन चोट के कारण आईपीएल 2023 से चूक गए। 2024 इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने 13 पारियों में 30.38 की औसत और 177.13 की स्ट्राइक रेट से 395 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे।

श्रेयस अय्यर और कोहली के रिप्लेसमेंट में वनडे में दिखे अक्टूबर 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए वन-डे इंटरनेशनल टीम में शामिल हुए। फरवरी 2023 में उन्हें श्रेयस अय्यर की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI टीम में शामिल किया। हालांकि रजत दोनों मौकों पर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकाम रहे।

21 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू में 16 गेंदों में 22 रन बनाए। जनवरी 2024 में, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारत की टीम में विराट कोहली की जगह टीम में शामिल किया गया। 2 फरवरी 2024 को सीरीज के दूसरे मैच में अपना टेस्ट डेब्यू किया। इसमें उन्होंने 41 रन ही बनाए।

केकेआर के कप्तान वेंकटेश रजत की कप्तानी में खेल चुके रजत पाटीदार ने गेंदबाज के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अंडर-15 के बाद उन्होंने बल्लेबाजी पर फोकस किया। 2014 में फुटबॉल खेलते समय घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। रजत 8 महीने मैदान से दूर रहे। बल्लेबाजी की टेक्नीक को और बेहतर करने के लिए पाटीदार ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमय खुरासिया से ट्रेनिंग ली।

उन्‍होंने सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में 2019 से 2024 तक मध्‍यप्रदेश की कमान संभाली। पाटीदार ने इस दौरान 12 मैचों में जीत दर्ज की जबकि चार में शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। रजत ने अपनी कप्‍तानी में मध्‍यप्रदेश को 2024-25 एसएमएटी फाइनल में पहुंचाया था, जहां मुंबई से मात मिली थी। इस सीरीज में केकेआर के उप कप्तान इंदौर के वेंकटेश अय्यर भी खेल चुके हैं।

2024-25 एसएमएटी में रजत पाटीदार दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 9 पारियों में 61.14 की औसत से 428 रन बनाए थे।

आरसीबी के 9वें कप्तान बने रजत पाटीदार और टीम को जीत दी।

अब तक आठ कप्तान बदल चुकी है आरसीबी

2008 – राहुल द्रविड़

  • पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ आईपीएल में आरसीबी के पहले कप्तान थे। उन्होंने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में आरसीबी की बागडोर संभाली। उनके नेतृत्व में फ्रेंचाइजी ने 14 मैच खेले और सिर्फ चार जीते।

2009 – केविन पीटरसन

  • इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने आईपीएल 2009 में 6 मैचों में आरसीबी की बागडोर संभाली। उनकी अगुआई में फ्रेंचाइजी ने दो मैच जीते और चार में हार का मुंह देखा।

2010 – अनिल कुंबले

  • भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को 2009 में सीजन के बीच पीटरसन की जगह कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने 2010 में भी टीम की कमान संभाली। कुंबले के नेतृत्व में आरसीबी ने 35 मैचों में से 19 जीते और 16 गंवाए।

2011-12 – डेनियल विटोरी

  • न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी ने आईपीएल 2011 और 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की। उनकी अगुआई में टीम ने 28 मैच खेले। इस दौरान आरसीबी ने 15 मुकाबले जीते और 13 हारे।

2013-21 – विराट कोहली

  • स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को आईपीएल 2013 में आरसीबी का कप्तान नियुक्त किया गया। उन्होंने 2021 तक फ्रेंचाइजी की बागडोर संभाली। उनके नाम एक धाकड़ रिकॉर्ड है। वह आरसीबी के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने 50 से अधिक मैचों में नेतृत्व किया। कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने 143 मैच खेले और 66 जीते जबकि 80 में हार का मुंह देखा।

2022-24 – फाफ डुप्लेसी

  • कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी को आरसीबी की कमान मिली। वह आईपीएल 2024 तक फ्रेंचाइजी के कप्तान थे। उनकी अगुवाई में आरसीबी ने तीन सीजन में 42 मैच खेले। टीम ने इस दौरान 21 मैच जीते और 21 गंवाए।



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -