Friday, June 27, 2025

Vladimir Putin; Russia Vs Europe Economy | GDP Growth Inflation | पुतिन बोले- BRICS को लेकर जयशंकर ने ठीक कहा था: हम किसी के खिलाफ नहीं; यूक्रेन जंग रोकने पर ट्रम्प से बात करने को तैयार

- Advertisement -


मॉस्को5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुतिन ने इकोनॉमी से जुड़े सवाल पर कहा कि जब वह सत्ता में आए थे तब रूस अपनी संप्रभुता खोने के कगार पर था।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को साल 2024 के आखिरी संबोधन में 3 घंटे 17 मिनट तक जनता के सवालों के जवाब दिए। इसमें उनसे यूक्रेन जंग के अलावा, BRICS, सीरिया, इकोनॉमी, महंगाई जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे गए थे। BRICS को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने एस जयशंकर का नाम लिया।

पुतिन ने कहा कि BRICS किसी के खिलाफ काम नहीं कर रहा है। हम सिर्फ अपनी भलाई और संगठन के हित के लिए काम करते हैं। हम हम किसी भी तरह का एजेंडा नहीं चला रहे हैं। भारत और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसे सबसे अच्छे तरीके से कहा था कि “ब्रिक्स पश्चिमी विरोधी नहीं है। बस इसमें पश्चिम (देश) शामिल नहीं है।”

पुतिन ने यह भी कहा कि वे यूक्रेन जंग को रोकने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वे ट्रम्प से बातचीत करने को तैयार हैं। पुतिन ने कहा कि उनके बीच चार साल से भी ज्यादा वक्त से कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन अगर ट्रम्प चाहें तो वे उनसे मिलने को तैयार हैं।

पुतिन के कार्यक्रम से जुड़ीं 5 फुटेज…

पुतिन हर साल के आखिर में टीवी पर जनता के सवालों का जवाब देते हैं।

पुतिन के इस कार्यक्रम में लोग फोन कर उनसे सवाल पूछते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जनता के सवालों को सुनते राष्ट्रपति पुतिन।

पुतिन के कार्यक्रम को पूरे देश में लाइव दिखाया गया। सड़कों पर लगे इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन पर चलता हुआ उनका भाषण।

पुतिन ने कार्यक्रम के बीच में कुर्स्क में जंग लड़ रहे 155वीं मैरिन ब्रिगेड का झंडा दिखाया। इस पर सैनिकों के दस्तखत हैं।

पुतिन बोले- हमारी ओरेशनिक मिसाइलों का कोई मुकाबला नहीं पुतिन ने ‘ओरेशनिक मिसाइल’ की तारीफ करते हुए कहा कि पश्चिमी देशों के पास इसका कोई तोड़ नहीं है। पश्चिमी देश चाहकर भी इसका मुकाबला नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनके पास इसे रोकने की तकनीक ही नहीं है।

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ 21 नवंबर को इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘ओरेशनिक’ की टेस्टिंग की थी। यह 3 किमी प्रति सेकेंड की रफ्तार से टारगेट पर हमला करता है।

पुतिन ने इस मिसाइल को लेकर कहा था कि इसका तापमान 4,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सूरज की सतह के समान है। जिस इलाके में यह गिरेगी, वहां की हर चीज धूल में बदल जाएगी।

पुतिन ने पश्चिमी देशों पर आज तंज करते हुए कहा-

QuoteImage

आओ एक प्रयोग करते हैं। हम यूक्रेन की राजधानी कीव पर टार्गेट सेट करते हैं, पश्चिमी देश अपना एयर डिफेंस लेकर जाएं, फिर हम देखेंगे कि वे हमारी ओरेशनिक मिसाइल को रोक पाते हैं या नहीं। यह देखना दिलचस्प होगा।

QuoteImage

पुतिन बोले- सीरिया में असद की हार, रूस की हार नहीं

सीरिया मुद्दे पर पुतिन ने कहा कि हम पता कर रहे हैं कि सीरिया में बशर अल-असद का तख्तापलट कैसे हुआ। असद की सेना ने बिना लड़ाई लड़े मैदान छोड़ दिया। पुतिन ने इसे रूस की हार बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सीरिया में तख्तापलट के बावजूद रूसी बैस कैंप वहां बरकरार रहेंगे।

पुतिन से अमेरिकी पत्रकार ऑस्टिन टाइस के बारे में भी पूछा गया। टाइस 2012 में सीरिया में गृहयुद्ध की घटना को कवर करने के दौरान लापता हो गए थे। सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद पर टाइस को गायब करने का आरोप लगाया जाता है।

इस बारे में पुतिन ने कहा कि उन्होंने अभी तक राष्ट्रपति असद को नहीं देखा है, लेकिन वे जल्द ही मिलेंगे। तब वे असद से ऑस्टिन टाइस के बारे में जरूर पूछेंगे कि उनके साथ क्या हुआ था। हाल ही में टाइस की मां ने कहा था कि वे अपने बेटे के बारे में पता करना चाहती हैं इसे लेकर वे असद से मिलने के लिए रूस भी जाने को तैयार हैं।

अमेरिकी पत्रकार ऑस्टिन टाइस के साथ उनकी मां।

महंगाई दर बढ़ने पर पुतिन बोले- इसकी वजह संपन्नता

पुतिन हर साल के आखिर में टीवी पर जनता के सवालों का जवाब देते हैं। इसे रूसी टीवी चैनलों पर लाइव दिखाया जाता है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक पिछले कुछ सालों से इस कार्यक्रम में घरेलू मुद्दे ज्यादा हावी रहे हैं। स्टूडियो में फोन करने वाले ज्यादातर लोग सड़क की मरम्मत, बिजली की कीमतों, इलाज, सरकारी सब्सिडी और सामाजिक मुद्दों के बारे में सवाल पूछते हैं।

देश की आर्थिक स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर पुतिन ने कहा कि बाहरी खतरे से जूझने के बाद भी देश की इकोनॉमी स्थिर है और देश तरक्की के रास्ते पर है। पुतिन ने कहा कि देश में महंगाई दर 9% चली गई है जो कि चिंताजनक है, लेकिन कुल मिलाकर हालात स्थिर हैं। पुतिन ने कहा कि इस साल की विकास दर 3.9% रहेगी।

कार्यक्रम में पुतिन ने महंगाई से जुड़े सवाल पर कहा कि देश में कुछ चीजों की खपत उनकी आपूर्ति से ज्यादा हो गई है। लोगों की सैलरी बढ़ने से उनके खरीदने की क्षमता बढ़ी है, हालांकि इसके मुकाबले प्रोडक्शन नहीं बढ़ पाया। महंगाई बढ़ने की यह सबसे बड़ी वजह है।

यूक्रेन जंग पर बोले- कुर्स्क से यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ेंगे

पुतिन ने कुर्स्क को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हालात तेजी से बदल रहे हैं। रूसी सैनिक हर दिन कुछ वर्ग किलोमीटर के हिसाब से इलाके पर फिर से कब्जा कर रहे हैं। यह जंग मुश्किल है, लेकिन वे जीत के करीब हैं। पुतिन ने कुर्स्क क्षेत्र में लड़ रहे सैनिकों को हीरो करार दिया।

पुतिन ने कहा कि वे नहीं जानते कि कुर्स्क के पूरे इलाके पर रूसी सैनिक कब कंट्रोल हासिल कर पाएंगे। कुर्स्क रूसी इलाका है। इस पर अगस्त में यूक्रेनी सेना ने हमला किया था और एक हजार वर्ग किमी से ज्यादा इलाके पर कब्जा कर लिया था।

पुतिन ने कहा कि कुर्स्क इलाके में यूक्रेनी सेना का घुसना सही नहीं था, लेकिन रूसी सेना जल्द ही उनसे छुटकारा पा लेगी। पुतिन ने कहा कि कुर्स्क के रूसी कंट्रोल में आने के बाद वो नुकसान का जायजा लेंगे और फिर स्कूल से लेकर सड़क तक सब कुछ फिर से बनाया जाएगा। जिन लोगों लोगों के घर तबाह हो गए हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

रूस ये जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल दागकर टेस्टिंग की:पुतिन की पश्चिमी देशों को धमकी- यूक्रेन के मददगारों पर हमला करेंगे

यूक्रेन पर मिसाइल हमले (21 नवंबर) के कुछ ही घंटे बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अचानक देश के नाम संबोधन दिया। रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि पश्चिमी हमले के जवाब में रूस ने ‘नई’ इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की है। पुतिन ने कहा कि हमें उनके खिलाफ हमला करने का अधिकार है, जो हम पर हमला करते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -