Friday, June 27, 2025

Gold price rises by ₹ 13 to ₹ 76,164 per 10 grams | सोने की कीमत ₹13 बढ़कर ₹76,164 प्रति 10 ग्राम पहुंची: चांदी के दाम में ₹312 की बढ़ोतरी, ₹87,400 प्रति किलोग्राम पहुंची

- Advertisement -


नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने और चांदी की कीमतों में आज (24 दिसंबर) तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 17 रुपए बढ़कर 75,961 रुपए पर आ गया है। सोमवार को इसके दाम 75,944 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 312 रुपए बढ़कर 87,800 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 87,488 रुपए प्रति किलो थी। इस साल सोना 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

इस साल सोने में अब तक 12,609 रुपए से ज्यादा की तेजी IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 12,609 रुपए बढ़ चुके हैं। वहीं, चांदी की कीमत 2,667 रुपए बढ़ चुकी है। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 75,961 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 85,133 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 87,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

2030 तक 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है सोना विघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लुनिया के अनुसार 2030 तक सोने के दाम 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। सोने की कीमतों में उछाल के कारणों में भू-राजनीतिक तनाव से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी जैसे फैक्टर्स है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,500 रुपए है। मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,350 रुपए है। कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,350 रुपए है। चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,350 रुपए है। भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,400 रुपए है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -