निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा, पत्ते खेल रहे युवक दबे, पांच घायल, दो की मौत

Published on: 21-12-2025

बाह, आगरा। थाना बाह क्षेत्र के विजकोली गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में पास ही बैठे पत्ते खेल रहे युवक आ गए। दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।सूचना मिलते ही थाना बाह पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल सामुदायिक/संविदा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।हादसे में रामेंद्र सिंह पुत्र वेद सिंह (57), हीरालाल पुत्र नंदराम (60), सुनील कुमार पुत्र प्रवीण (42), धर्मेंद्र सिंह पुत्र नाथूराम (48), उत्तम सिंह पुत्र आसाराम (50), कल्लू पुत्र राम खिलाड़ी तथा योगेश पुत्र राज बहादुर घायल हुए। इनमें से हीरालाल पुत्र नंदराम एवं योगेश पुत्र राज बहादुर की आगरा ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला, एसीपी बाह हरे कृष्णा शर्मा तथा थाना प्रभारी बाह सत्यदेव शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि दीवार का निर्माण कार्य बिना किसी सुरक्षा मानक के किया जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया गया है।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

Citytodaysamachar: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media