स्मार्ट मीटर चेकिंग के दौरान हंगामा, विद्युत कर्मियों से मारपीट का आरोप

Published on: 28-12-2025

बाह। थाना बाह क्षेत्र के ग्राम फरैरा में स्मार्ट मीटर की प्रगति जांच के दौरान विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता, मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विभाग की ओर से थाना बाह में तहरीर दी गई है।
तहरीर के अनुसार 27 दिसंबर 2025 को शाम करीब 6 बजे उपखंड अधिकारी बाह नितिन माहेश्वरी, अधिशासी अभियंता रोहित शर्मा, संविदाकर्मी परमानंद (एलएम), रामनिवास (पीएम), जितेंद्र (पीएम), जितेंद्र वर्मा (एलएम), जीएमआर सुपरवाइजर सुधीर यादव तथा सरकारी वाहन संख्या UP 80 GN 8133 व UP 80 GX 2726 से ग्राम फरैरा में स्मार्ट मीटर की चेकिंग के लिए पहुंचे थे।चेकिंग के दौरान कम्पोजिट विदेशी मदिरा, बीयर एवं देशी शराब की दुकान पर इनकमिंग केबल कटी हुई पाई गई, जिससे विद्युत का अवैध उपयोग किया जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान ठेका स्वामी देवेंद्र सिंह, ओमकार सिंह भदौरिया एवं कुछ अन्य ग्रामीणों ने गाली-गलौज करते हुए चेकिंग टीम को भगा दिया। पोल पर चढ़कर संयोजन विच्छेदन कर रहे संविदाकर्मी जितेंद्र वर्मा को भीड़ द्वारा पकड़ लिया गया।सूचना पर 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता से संविदाकर्मी को बचाया गया। जितेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके साथ ईंट-पत्थरों से मारपीट की गई तथा घटना के दौरान उनका पर्स, जिसमें करीब 21 हजार रुपये थे, और गले की सोने की चेन गिर गई, जो मौके पर नहीं मिली।विद्युत विभाग ने आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट की गई। थाना बाह पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

Citytodaysamachar: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media