बाह में अकीदत और उत्साह के साथ निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

Published on: 26-08-2026

वतनपरस्ती, इंसानियत और समाज सेवा का दिया संदेश, जगह-जगह हुआ जुलूस का स्वागत

बाह (आगरा)। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सल्ल.) की विलादत की खुशी में बाह कस्बे में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत, एहतराम और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान नात-ए-पाक और धार्मिक नारों की सदाओं से पूरा वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए और पैगंबर साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।जुलूस सुनरट्टी इस्लामिया स्कूल से प्रारंभ होकर मोहल्ला सराय, मोहल्ला अंसारियान तथा बाह-आगरा मुख्य मार्ग से होकर गुजरा। जुलूस के सुनरट्टी कब्रिस्तान पहुंचने पर दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का फूल बरसाकर स्वागत किया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के लिए विभिन्न स्थानों पर लंगर, जलपान और पानी की व्यवस्था की गई। ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचे लोगों के लिए भी आयोजकों एवं स्थानीय लोगों ने विशेष इंतजाम किए।जुलूस के दौरान उलेमा और वक्ताओं ने पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए वतनपरस्ती, इंसानियत, भाईचारे, मातृभूमि के प्रति प्रेम और समाज सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना ही पैगंबर साहब की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर माध्यम है। वक्ताओं ने जरूरतमंदों की मदद करने तथा समाज में शांति और भाईचारा कायम रखने की अपील की।
जुलूस में विभिन्न समुदायों के लोगों की मौजूदगी से आपसी सौहार्द और सामाजिक भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस में भाग लिया।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दिवाकर सिंह गुर्जर, रविकांत मिश्रा, लालजी तिवारी, फौजी, विजय गुर्जर, धर्मवीर गुर्जर जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड आगरा समाजवादी पार्टी, सुखबीर गुर्जर, राजू यादव, संतोष बरुआ, धर्मवीर मास्साब, सभासद सलमान सिद्दीकी, बन्ने राईन, शकील सिद्दीकी, सादिक सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, इरशाद शेख, सोइव, अंजुम, यूसुफ अंसारी, दानिश, यूसुफ पठान, गुफरान अहमद, पोपन्ना, इलियास, नदीम रंगरेज, कल्लन, कल्लू मंसूरी, सलीम अहमद, अरशद अंसारी, हाजी याकूब राईन, हाजी निजामुद्दीन रंगरेज, हाजी वहीद सिद्दीकी, रशीद राईन, चिरागुद्दीन राईन, इरफान रंगरेज, जमीर हुसैन एडवोकेट, आदिल मिर्जा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा समाज बादी पार्टी आगरा और शान भाई रंगरेज सहित बड़ी संख्या में कस्बे के गणमान्य नागरिक और अकीदतमंद मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की गई। जुलूस के माध्यम से लोगों ने सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

Citytodaysamachar: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media