Thursday, June 26, 2025

किरावली में वृहद वृक्षारोपण महा अभियान चला रोपे गए 3000 पौधे

- Advertisement -

प्रत्येक नगरवासी कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए और अपने बच्चों की तरह करें देखभाल — प्रवीना सिंह

अधिक से अधिक पेड़ लगाओ जिससे पृथ्वी पर प्राणवायु का प्रवाह हमेशा बहता रहे —– प्रवीना सिंह

किरावली/ शनिवार को वन महोत्सव के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण महा अभियान के तहत 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। उसी लक्ष्य सिद्धि की कड़ी में नगर पंचायत किरावली अध्यक्षा प्रवीना सिंह व सभासदगणों द्वारा
रामवीर क्रीडा स्थल पर पौधारोपण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्षा प्रवीना सिंह ने बताया कि नगर पंचायत किरावली के विभिन्न स्थानों पर 7405 पौधों का रोपण किया जाएगा जिनमें से लगभग 3000 पौधों का रोपण रामवीर कीड़ा स्थल में शनिवार को किया गया है। बाकी 4405 पौधों का रोपण नगर पंचायत किरावली के अन्तर्गत अंबेडकर पार्क, मानसरोवर , श्मशान घाट ,मिनी स्टेडियम मोनी बाबा आश्रम आदि स्थानों पर किया जाएगा। और पौधों की रखरखाव जिम्मेदारी सभासदों को सौंपी गई है और कर्मचारियों को भी नियुक्त किया जाएगा। साथ ही मानव जीवन में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला और नगर पंचायत अध्यक्षा होने के नाते प्रत्येक नगरवासी से कम से कम एक पेड़ लगने व उसकी अपने बच्चों की तरह देखभाल करने की अपील की जिससे पृथ्वी को हराभरा तथा पर्यावरण में प्राणवायु का प्रवाह हमेशा बहता रहे।इस अवसर मुख्य रूप से सभासद प्रेम सिंह इंदौलिया, रामनरेश इंदौलिया, तनुज सिंघल, लक्ष्मी कांत शुक्ला, विनोद इंदौलिया, गीतम सिंह, लाल बहादुर , प्रमोद कुमार, दानिश कुरैशी, शानू, शहीदों, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन इंदौलिया, कैप्टन अजयपाल सिंह इंदौलिया,डोरीलाल इंदौलिया, आर के इंदौलिया,राहुल , गंगाराम माहोर आदि मौजूद रहे।

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -