अर्जुन नगर आगरा में भागवत साधना परिवार के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन नीलकंठ महादेव मंदिर अर्जुन नगर पर किया जा रहा है। जिसमें कथा के प्रथम दिवस यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 301 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई। बैंड बाजों की धुन पर नाचते गाते महिलाओं ने भागवत महोत्सव जब करती नजर आई। यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर अर्जुन नगर से प्रारंभ होकर दशरथ कुंज के विभिन्न मार्गो से होते हुए जैन मंदिर पर होकर कथा स्थल पर कलश यात्रा का विराम हुआ। कथा व्यास नरेंद्र वशिष्ठ जी महाराज के श्री मुख से सात दिवसीय भागवत कथा का श्रोता गण श्रवण करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से विनोद लवानिया, प्रताप चाहर, बीपी लवानिया ,पवन चाहर, दिनेश रावत, सत्य प्रकाश अग्रवाल, अविनाश शर्मा, रामू परमार, राजकुमार चाहर, डेरी वाले, पूर्व पार्षद राजू चाहर, एडवोकेट ललित चाहर, सुरेंद्र शर्मा, श्याम गुर्जर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अर्जुन नगर आगरा में भागवत साधना परिवार के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
- Advertisement -

आपकी राय

Latest news
SHARE MARKET LIVE
GOLD PRICE
Gold price by GoldBroker.com
SILVER PRICE
Silver price by GoldBroker.com
- Advertisement -
