Thursday, June 26, 2025

नगर पंचायत पिनाहट के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार फल वालों का आकस्मिक निधन

- Advertisement -

भदरौली,पिनाहट। शुक्रवार सुबह नगर पंचायत पिनाहट के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार फल वालों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।वहीं पूर्व चेयरमैन के आकस्मिक निधन से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार कस्बा पिनाहट के मोहल्ला ताल की पार निवासी 57 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र पातीराम फल वाले वर्ष 2002 में निर्दलीय नगर पंचायत पिनाहट से अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे।काफी सरल और हसमुख,मिलनसार होने चलते सभी के लोकप्रिय थे।वही उनके आकस्मिक निधन से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार के कार्यकाल में नगर पंचायत पिनाहट में पानी की बहुत बड़ी समस्या थी। उन्होंने बड़ी पानी की टंकी का प्रस्ताव पास कराया। और कस्बे में एक बड़ी पानी की टंकी लगवाई और लोगों की पेयजल समस्या को दूर किया।यह उनके कार्यकाल का सबसे प्रमुख मुद्दा रहा है।

शोक व्यक्त करने वालों में सुग्रीव सिंह चौहान,चेयरमैन पिनाहट रामरती देवी, आजाद बाबू,कमल चंद्रवंशी,अरविंद कुमार, गोधन लाल वर्मा, हरिशंकर शर्मा, संजय वर्मा, निखिल गुप्ता,सतीश परिहार, सभासद प्रशांत तिवारी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -