पिनाहट। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत सेहा ग्राम पंचायत के उप गांव भूमियां की ठार में किसान द्वारा खेत दबंगों को बिक्री नहीं करने के विवाद में रंजिश मानते हुए दबंगों ने किसान के परिवार पर लाठी-डंडों कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया था। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में पांच हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजकर कार्रवाई की है।
किसान रामौतार निवासी गांव भूमिया की ठार (सेहा) थाना मंसुखपुरा के मुताबिक उटगंन नदी के पास पुश्तैनी खेत को
सुखलाल निवासी भोगपुरा थाना निबोहरा फतेहाबाद को बेचने से मना कर दिया। किसान ने अपनी खेती दूसरे व्यक्ति को बेच दी जिस पर दबंग सुखलाल खिसिया कर रंजिश मान बैठा था। बीते रविवार को सुबह किसान रामौतार का भतीजा रामू पुत्र भूप सिंह उम्र करीब 19 वर्ष एवं शैलेश उटगंन नदी किनारे शौच के लिए गये थे। तभी दबंग सुखलाल और उसके पुत्र नरेश, बिजेद्र, रवि, राजेंद्र ने युवकों की घेराबंदी कर उसके ऊपर लाठी डंडों कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला बोल जमकर मारपीट बचाने पहुंचे। रामौतार ,राहुल के ऊपर भी उक्त दबंगों ने लाठी-डंडों कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। खूनी संघर्ष में रामू, शैलेश, राहुल, एवं रामौतार घायल हो गए थे। इसमें इलाज के दौरान रामू की मौत हो गई थी। चाचा सुरेश चंद्र की तहरीर पर 5 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पापरी नागर चौराहे से मुख्य आरोपी सुखलाल, विजेंद्र, रवि को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
- Advertisement -

आपकी राय

Latest news
SHARE MARKET LIVE
GOLD PRICE
Gold price by GoldBroker.com
SILVER PRICE
Silver price by GoldBroker.com
- Advertisement -
