Thursday, June 26, 2025

चौरंगा बेहड़ आश्रम पर चल रही राम कथा में श्री दिवाकर सिंह गुर्जर ने लिया आशीर्वाद

- Advertisement -

बाह। चौरंगा बेहड़ आश्रम पर चल रही श्रीराम कथा में बाह नगर पालिका अध्यक्ष दिवाकर सिंह गुर्जर ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने राम कथा के वाचक आचार्य श्री मनोज अवस्थी जी से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। राम कथा के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जो भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और उनकी लीलाओं का रसपान कर रहे थे। आचार्य श्री मनोज अवस्थी जी ने कथा में श्रीराम के आदर्शों, धर्म और मर्यादा पर आधारित प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए। उनके भावपूर्ण प्रवचनों से वहां मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
कार्यक्रम के दौरान श्री दिवाकर सिंह गुर्जर ने कहा कि राम कथा जैसे आयोजन समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आचार्य श्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति और प्रवचन से क्षेत्र के लोगों को आध्यात्मिक प्रेरणा मिल रही है।
कथा आयोजन ने श्री दिवाकर सिंह गुर्जर का सम्मान किया और उन्हें समाज के विकास में उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया।
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी श्रद्धा व्यक्त की। राम कथा का यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अद्भुत कथा का लाभ उठा रहे हैं।

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -