बाह। ब्लॉक बाह क्षेत्र के अंतर्गत एआरएस मैरिज होम गुंगावली में मंगलवार को हिंदुस्तान प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें क्लस्टर से संबंधित 12 पंचायत से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें लगभग 400 महिलाएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों को आजीविका से जोड़ने एवं पिछले वित्तीय वर्ष का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्यावर्त बैंक उमरैठा शाखा के प्रबंधक एवं पदाधिकारी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने हेतु लगभग 45 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बृजपाल यादव एवं रत्नेश समाधिया ब्लॉक मिशन मैनेजर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कलेक्टर प्रभारी दीपक आर्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
- Advertisement -

Latest news
SHARE MARKET LIVE
GOLD PRICE
Gold price by GoldBroker.com
SILVER PRICE
Silver price by GoldBroker.com
- Advertisement -
