Thursday, June 26, 2025

गृह क्लेश के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ हालत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

- Advertisement -

बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव बिजौली में पति से हुए विवाद के बाद गृह क्लेश के चलते एक महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला की हालत को बिगड़ता देख परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
रूमाली देवी पत्नी रिंकू उम्र करीब 28 वर्ष निवासी गांव बिजौली थाना बाह की 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी और महिला पर तीन बच्चे भी हैं। बृहस्पतिवार को घर में किसी बात की कहा सुनी को लेकर महिला और उसके पति से विवाद हो गया पति-पत्नी में हुए झगड़े गृह क्लेश के चलते महिला रूमाली देवी ने घर में रखा विषाक्त खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला की हालत बिगड़ देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आनंन-फानन में महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी बताया गया है।

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -