Thursday, June 26, 2025

The constable tried to burn his wife alive | सिपाही ने पत्नी को जिंदा जलाने का किया प्रयास: अवैध संबंध के चलते किया जानलेवा हमला, गर्म तवे से पिटाई का आरोप – Balrampur News

- Advertisement -


पवन तिवारी, बलरामपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलरामपुर के देहात कोतवाली में तैनात सिपाही कुलदीप यादव पर अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता प्राची यादव के अनुसार, 4 फरवरी को जब वह खाना बना रही थीं। तब कुलदीप ने कमरा बंद कर उन पर हथौड़ी और गर्म तवे से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने गैस सिलेंडर खोलकर पत्नी को जिंदा जलाने का भी प्रयास किया। जिसे पड़ोसियों ने बीच में आकर बचाया।

प्राची ने बताया कि कुलदीप एक अन्य महिला से अवैध संबंध रखता है। उसे इस रिश्ते को स्वीकार करने का दबाव बना रहा है। उसने धमकी दी है कि अगर वह इस संबंध को नहीं मानेगी, तो उसे जान से मार देगा। इससे पहले भी कुलदीप ने कई बार प्राची पर जानलेवा हमले किए हैं। एक बार कड़ी सर्दी में उसे हाथ-पैर बांधकर छत पर छोड़ दिया था। दूसरी बार बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर उसे रेल की पटरी पर धक्का देने की कोशिश की। जिसे वहां मौजूद पुलिस ने विफल कर दिया।

भाई को भी जान से मारने की देता है धमकी

पीड़िता के मायके वालों ने पुलिस अधीक्षक को पूरी घटना की जानकारी दी है। प्राची को तत्काल सुरक्षा प्रदान की गई है। देहात कोतवाली में आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राची का आरोप है कि कुलदीप उसके इकलौते भाई को भी जान से मारने की धमकी देता है। कुलदीप की मां भी अपने बेटे का साथ दे रही हैं। क्योंकि उनके बेटे की प्रेमिका आर्थिक रूप से संपन्न है।

सिपाही पर आरोप है कि कुलदीप ने 10 लाख रुपए दहेज या प्लाट लिखाने के लिए भी ससुराल पर दबाव बना रहा है। इससे पूर्व भी कोर्ट में मुकदमा किया गया। जिसमें सुलह हो गया था। अब एक बार फिर कुलदीप उसकी जान लेने पर उतारू है।

थाना देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को जिंदा जलाने के आरोप की जांच की जा रही है।



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -