Thursday, June 26, 2025

रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया के पेरेंट्स से मिलने पहुंचे सलमान खान: सामने आईं सेलिब्रेशन की तस्वीरें, दबंग टूर के चलते दुबई गए थे, वापस लौटे

- Advertisement -
सलमान खान पिछले कुछ दिनों से दबंग टूर के लिए दुबई में थे। इस टूर में सोनाक्षी सिन्हा, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल ने भी उनका साथ दिया। दुबई में रहते हुए हाल ही में सलमान खान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के पेरेंट्स से भी मिले हैं। साथ ही सलमान ने यूलिया के पेरेंट्स का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया है।

यूलिया वंतूर बीते कुछ दिनों से दुबई में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। दो दिन पहले यूलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से मां के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा था, हैप्पी बर्थडे इस दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला को। मेरी वंडरफुल मां। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।

इसके अगले ही दिन यूलिया ने पिता का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सलमान भी उनके साथ मौजूद रहे। सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर यूलिया ने लिखा है, हैप्पी बर्थडे डेड, आई लव यू एंड थैंक्यू। 2 हीरोज।

सलमान की परफॉर्मेंस देखने पहुंची यूलिया वंतूर

शनिवार को यूलिया वंतूर दुबई में चल रहे सलमान के दबंग टूर का हिस्सा बनीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में सलमान की परफॉर्मेंस की झलक शेयर की है।

सलमान ने इस दौरान ग्रैंड एंट्री ली और सुल्तान, दबंग, ओ ओ जाने जाना, जूते दे दो पैसे ले लो और जवानी फिर न आए जैसे आइकॉनिक गानों पर परफॉर्मेंस दी है।

दबंग टूर में सोनाक्षी सिन्हा ने भी परफॉर्मेंस दी है। इस दौरान सुनील ग्रोवर ने सलमान खान की नकल उतारते हुए अपने बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को भी खूब हंसाया। इस टूर को मनीष पॉल ने होस्ट किया था।

टाइट सिक्योरिटी के बीच मुंबई लौटे सलमान

रविवार सुबह सलमान खान दुबई से मुंबई लौटे हैं। इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट में टाइट सिक्योरिटी के बीच देखा गया है।

बताते चलें कि रोमानियन मॉडल यूलिया वंतूर, सलमान से नजदीकियों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। दोनों साल 2013 से साथ हैं। हालांकि कभी दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं की है। यूलिया सलमान खान के परिवार से भी काफी करीब हैं और ज्यादातर समय उनके साथ ही बिताती हैं। एक समय द कपिल शर्मा शो में सलमान ने ये कहते हुए रिलेशनशिप की अफवाहें तेज कर दी थीं कि वो सिंगल नहीं हैं।

Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -