Thursday, June 26, 2025

The farmer grew 175 quintals of potatoes in one hectare | किसान ने एक हेक्टेयर में उगाया 175 क्विंटल आलू: हरदोई में वैज्ञानिक खेती से रिकॉर्ड उत्पादन, राज्यपाल ने किया सम्मानित – Hardoi News

- Advertisement -


फ़ैज़ी ख़ान | हरदोई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया सम्मानित।

हरदोई में वैज्ञानिक खेती के जरिए नई मिसाल कायम करने वाले किसान अजीत प्रताप सिंह को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन लखनऊ में सम्मानित किया। सवायजपुर के इस प्रगतिशील किसान ने एक हेक्टेयर जमीन में 175 क्विंटल आलू का रिकॉर्ड उत्पादन हासिल किया।

अजीत प्रताप की सफलता की कहानी छोटे किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उन्होंने महज 1.25 लाख रुपए की लागत से 2.45 लाख रुपए का उत्पादन कर 1.20 लाख रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया। स्थानीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह के भतीजे अजीत मुख्य रूप से गन्ने की खेती करते हैं।

किसान की सफलता का राज एक फसल पर निर्भर न रहकर विविधीकरण है। वे गन्ने के साथ चुकंदर, टमाटर और आलू की अंतर्फसली खेती करके अपनी आय बढ़ाते हैं। सम्मान समारोह में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

राज्यपाल द्वारा सम्मानित होने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। परिजनों और रिश्तेदारों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य किसानों को भी वैज्ञानिक खेती अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -