Thursday, June 26, 2025

In Azamgarh, Congress protested wearing shackles | आजमगढ़ में कांग्रेस ने किया बेड़ी पहनकर प्रदर्शन: अमेरिका द्वारा प्रवासी भारतीयों को जबरन अमानवीय तरीके से भेजने के विरोध में किया प्रदर्शन – Azamgarh News

- Advertisement -


आजमगढ़ में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन।

आज़मगढ़ कांग्रेस ने निवर्तमान शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम के नेतृत्व में अमेरिका द्वारा प्रवासी भारतीय जबरन और अन्यायपूर्ण अमानवीय तरीके से भारत भेजने को लेकर बेड़ी पहनकर विरोध प्रदर्शन किया।

.

कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारी का कहना है कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौन स्थिति के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया हमारे नागरिकों का अमेरिका द्वारा निष्कासन से सभी आर्थिक संकट का शिकार हुए हिरासत में उन्हें अपमानजनक व्यवहार झेलना पड़ा।

इसके साथ ही पूरी यात्रा के दौरान हथकड़ियों में रखा गया। यह हमारे नागरिकों की गरिमा पर सीधा हमला है। नजम ने कहा की केंद्र में भाजपा सरकार पूरी तरह विफ़ल रही है। इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाये जाने के बजाय इसे सही ठहराने में लगी है।

आजमगढ़ में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन।

भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष का कहना है कि यह हमारे नागरिकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा में सरकार की अक्षमता को दर्शाता है। हमारी मांग है कि भारत सरकार तुरंत इस प्रकरण में हस्तक्षेप करें और जो भी भारतीय अमेरिका में बचे हुए हैं। उन्हें सासम्मान अपनी वायुयान व्यवस्था देकर बुलाया जाए।

और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अमेरिका को लाल आंख दिखाकर इसका कड़ा विरोध करें नहीं तो भारत की जनता इन्हें माफ़ नहीं करेगी। निवर्तमान प्रदेश महासचिव अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास में हमारे नागरिक पहली बार इस तरह शर्मसार हुए देश की जनता भाजपा सरकार की निष्क्रियता खुली आंखों से देख रही है।

जनता इन्हें माफ नहीं करेगी भारत सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए और विदेश मंत्रालय को कड़ा रूप अपनाते हुए अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए जो लोग भी अमेरिका से भेजे जा रहे हैं। उनके जीविकोपार्जन के लिए सहायता देनी चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -