Wednesday, June 25, 2025

Demonstration of farmers in Goverdhan tehsil | किसानों का गोवर्धन तहसील में प्रदर्शन: चक रोड पर कब्जा और मुआवजे को लेकर 2 घंटे दिए धरना, अधिकारियों ने मानी मांगें – Mathura News

- Advertisement -


Rakesh pachauri | मथुरा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोवर्धन तहसील में आज भारतीय किसान यूनियन (सुनील गुट) ने जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी और जिला अध्यक्ष थान सिंह पहलवान के नेतृत्व में किसानों ने ‘जय जवान जय किसान’ और ‘किसानों को न्याय दो’ के नारे लगाते हुए तहसील का घेराव किया।

किसानों ने तहसील में धरना दिया, जो करीब 2 घंटे तक चला। जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, तो यूनियन ने तहसील में तालाबंदी की चेतावनी दी। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों की मांगें मान ली गईं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि गांव बछगाव में भू-माफिया ने किसानों के चक रोड पर अवैध कब्जा कर रखा है। इससे किसानों का आवागमन बाधित हो रहा है। पिछली बरसात में फसलें बर्बाद होने के बावजूद अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला है।

किसानों की प्रमुख मांगों में बछगाव के जल भराव प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा, भू-माफिया पर कार्रवाई, सौख से बछगांव तक ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निर्माण शामिल हैं। किसानों ने तहसील में दलालों के माध्यम से काम कराने और अवैध वसूली की शिकायत भी की।

प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव बबलू चौधरी, आगरा मंडल अध्यक्ष नीरज प्रधान, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन श्याम पाठक, बालकृष्ण दीक्षित समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -