Thursday, June 26, 2025

Shambhu Border Farmers Protest, Delhi Chalo March Photos | 12 PHOTOS में किसानों के दिल्ली कूच की कोशिश: पुलिस ने चाय-बिस्किट ऑफर किए, फूल बरसाए, आंसू गैस के गोले-वाटर कैनन से 8 किसान घायल – Patiala News

- Advertisement -


पुलिस की तरफ से दागे गए आंसू गैस के गोलों में किसान घायल हो गए। हालांकि, इससे पहले पुलिस ने किसानों को चाय और बिस्किट भी ऑफर किए थे।

पंजाब के 101 किसान रविवार, 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली कूच के लिए रवाना हुए। किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और पुलिस के पास पहुंच गए। हरियाणा पुलिस ने परमिशन न होने की बात कहकर उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इस पर किसानों और पुलिस में बहस हुई। जवाब में

.

दूसरी बार जब आंसू गैस के गोले दागे तो 8 किसान घायल हो गए। जिसमें एक ही हालत गंभीर है। पुलिस ने शेड पर चढ़कर किसानों पर फूल बरसाए। किसानों ने पुलिस की तरफ से दागे बम शेल भी दिखाए। फिर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। किसानों के घायल होने के बाद किसान नेताओं ने जत्थे को वापस बुला लिया।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि कल (9 दिसंबर) मीटिंग के बाद अगली रणनीति बनाई जाएगी। अब 12 तस्वीरों में देखिए किसानों के दिल्ली कूच की कोशिश।

तस्वीर 1…12 बजे रवाना हुए किसान

शंभू बॉर्डर पर धरनास्थल से दोपहर 12 बजे 101 किसानों का जत्था रवाना हुआ। उन्होंने हाथ में किसान यूनियन के झंडे पकड़े हुए थे।

तस्वीर 2…पुलिस और किसानों में बहस

दिल्ली जाने को लेकर पुलिस ने किसानों से परमिशन लेटर मांगा। इस पर किसानों और पुलिस के बीच बहस हो गई।

तस्वीर 3…पुलिस ने किसानों काे चाय-बिस्किट ऑफर किए

जब किसान बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तो हरियाणा पुलिस ने उन्हें चाय और बिस्किट ऑफर किए।

तस्वीर 4…किसानों पर पेपर स्प्रे किया

किसान बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तो पुलिस ने शेड के पास उन पर पेपर स्प्रे किया।

तस्वीर 5…..खेतों में किसानों की भीड़

किसानों का जत्था रवाना होते ही घग्गर नदी के पुल के नीचे खेतों में किसानों की भीड़ जमा हो गई।

तस्वीर 6…पहली बार आंसू गैस के गोले दागे

किसान बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान कोई किसान घायल नहीं हुआ।

तस्वीर 7…दूसरी बार आंसू गैस के गोले से किसान घायल

पुलिस ने कुछ देर बाद दोबारा आंसू गैस के गोले दागे। इसमें 8 किसान घायल हो गए। किसानों का आरोप था कि आज पुलिस ने जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

तस्वीर 8…पुलिस ने फूल बरसाए

किसान बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए तो पुलिस के अधिकारियों ने शेड पर चढ़कर किसानों पर फूल भी बरसाए।

तस्वीर 9…किसानों ने बम शेल दिखाए

आंसू गैस के गोले दागने के बाद किसानों ने बम के शेल भी दिखाए।

तस्वीर 10…पुलिस ने पानी की बौछार की

किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

तस्वीर 11…किसानों का जत्था वापस लौटा

किसानों के घायल होने के बाद किसान नेताओं ने पौने 4 घंटे बाद जत्थे को वापस बुला लिया।

तस्वीर 12…किसान नेता बोले- रणनीति बनाएंगे

जत्थे को वापस बुलाने के बाद किसान नेता सरवन पंधेर ने कहा कि 9 दिसंबर को हम मीटिंग कर अगली रणनीति बनाएंगे।

****************************

किसानों के दिल्ली मार्च की ये खबर भी पढ़ें :-

किसानों ने शंभू बॉर्डर से दिल्ली मार्च टाला, हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग खदेड़े

पंजाब के 101 किसान रविवार (8 दिसंबर) को दोपहर 12 बजे पैदल शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन पुल पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। करीब पौने 4 घंटे बाद जत्थे को वापस लौटना पड़ा। शुरुआत में पुलिस और किसानों के बीच बहस हुई। पढ़ें पूरी खबर



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -