Thursday, June 26, 2025

Maharashtra SP MVA Alliance Controversy; Aaditya Thackeray Abu Azmi | BJP Shiv Sena UBT | आदित्य ठाकरे बोले- सपा महाराष्ट्र में BJP की बी-टीम: सपा नेता अबू आजमी ने कहा था- भाजपा और शिवसेना UBT में कोई फर्क नहीं

- Advertisement -


  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra SP MVA Alliance Controversy; Aaditya Thackeray Abu Azmi | BJP Shiv Sena UBT

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने शनिवार को MVA से अलग होने की घोषणा की थी।

समाजवाद पार्टी (सपा) के महाविकास अघाड़ी (MVA) से अलग होने के बाद विधानमंडल में शिवसेना (UBT) विधायक दल के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि सपा महाराष्ट्र में भाजपा की बी-टीम है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने शनिवार को MVA से अलग होने की घोषणा की थी।

शिवसेना (UBT) ने 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी पर अखबार में एड छपवाकर बधाई दी थी। उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर ने इसे लेकर X पर पोस्ट भी किया था। इससे नाराज अबू आजमी ने कहा था-

QuoteImage

भाजपा और शिवसेना (UBT) में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने बाबरी मस्जिद गिराने वालों को बधाई दी। उद्धव के करीबी ने सोशल मीडिया पर मस्जिद ढहाए जाने की तारीफ की। हम MVA से अलग हो रहे हैं।

QuoteImage

इस पर जवाब देते हुए आदित्य ने रविवार को कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के बारे में बात नहीं करना चाहता। अखिलेश यादव अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र में उनके कुछ नेता भाजपा की मदद करते हैं। उनकी बी-टीम बनकर काम करते हैं।

आजमी ने कहा था- सपा अकेले चल लेगी सोशल मीडिया पोस्ट में मिलिंद नार्वेकर ने ​बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की तस्वीर के साथ शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का कोट लगाया, जिसमें उन्होंने कहा था- जिन्होंने ये किया, मुझे उन पर गर्व है। इस पोस्ट में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और खुद मिलिंद नार्वेकर की तस्वीर भी लगाई गई।

अबू आजमी ने इस पोस्ट को लेकर कहा कि अगर MVA में कोई इस तरह की बात कर सकता है, तो उसमें और BJP में क्या फर्क रह गया? हम उनके साथ गठबंधन में क्यों रहें?

आजमी ने X पोस्ट पर लिखा था कि सपा अकेले चल लेगी, लेकिन शिवसेना UBT की सांप्रदायिक विचारधारा का हिस्सा बनना हमें गवारा नहीं। समाजवादी पार्टी सांप्रदायिकता के खिलाफ थी, है और हमेशा रहेगी।

शिवसेना (UBT) के सेक्रेटरी मिलिंद नार्वेकर के इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर समाजवादी पार्टी ने गठबंधन से अलग होने का ऐलान किया था।

अबू आजमी बोले- बाबरी मस्जिद ढहाने में संविधान को नहीं माना गया अबू आजमी ने 6 दिसंबर को बाबासाहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कहा था- ‘हम खुद को बहुत खुशनसीब मानते हैं कि हम बाबासाहेब के बनाए संविधान पर चलते हैं। हालांकि बाबरी मस्जिद के मामले में संविधान को नहीं माना गया।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मेजॉरिटी चाहती है कि बाबरी मस्जिद की जगह पर मंदिर बने। मेजॉरिटी चाहती है, संविधान नहीं। अगर मेजॉरिटी से फैसला होगा, तो हम तो हमेशा माइनॉरिटी में ही रहेंगे। हमेशा हमारे खिलाफ ही फैसला होगा। 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद ये दिखाने के लिए ढहाई गई कि हम संविधान को नहीं मानते।’

अबू आजमी ने कहा था कि 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद ये दिखाने के लिए ढहाई गई कि हम संविधान को नहीं मानते।

भास्कर कार्टूनिस्ट की नजर से…

महाराष्ट्र में सपा की दो सीटें महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की दो सीटें हैं। अबू आजमी ने मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर NCP के नवाब मलिक को 12,753 वोटों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी थी। वहीं, भिवंडी ईस्ट सीट पर समाजवादी पार्टी के विधायक रईस कसम शेख ने शिवसेना के मंजैया शेट्‌टी को 50 हजार वोटों से हराया था।

——————————

महाराष्ट्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

शरद पवार बोले- पार्टियों को मिले वोटों और जीती सीटों में अंतर, फडणवीस बोले- देश को गुमराह न करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर अब NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने सवाल उठाया है। उन्होंने शनिवार को कोल्हापुर में कहा था कि कांग्रेस को 80 लाख वोट मिले और उसने 15 सीटें जीतीं, जबकि शिंदे की शिवसेना को 79 लाख वोट मिले और 57 सीटें जीतीं। ये तुलना हैरान करने वाली है। पूरी खबर पढ़ें…

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर होंगे, विपक्ष के 105 विधायकों ने शपथ ली

महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के 105 विधायकों ने शपथ ली। इन सभी ने EVM के मुद्दे पर 7 दिसंबर को शपथ लेने से इनकार करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया था। इधर, राहुल नार्वेकर आज पद के लिए नामांकन भर दिया है।उनका निर्विरोध चुना जाना तय है क्योंकि अन्य किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -