Thursday, June 26, 2025

Baba Siddique Murder; MCOCA Court | Lawrence Bishnoi Shooter Custody | बाबा सिद्दीकी मर्डर केस- 8 आरोपियों की ज्यूडीशियल कस्टडी बढ़ी: अब तक 26 लोग गिरफ्तार हो चुके; सभी पर मकोका एक्ट की धाराएं लगी हैं

- Advertisement -


मुंबई9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मुंबई की कोर्ट ने बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुख्य शूटर समेत आठ आरोपियों को 16 दिसंबर तक ज्यूडीशियल कस्टडी में भेज दिया। इनकी कस्टडी शनिवार को खत्म हो रही थी। सभी को विशेष मकोका कोर्ट में पेश किया गया, जहां इनकी कस्टडी बढ़ा दी गई।

बाकी के आरोपी पहले ही ज्यूडीशियल कस्टडी में हैं। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ 30 नवंबर को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं लगाई गई थीं।

इससे पहले 5 दिसंबर को एक आरोपी ने बताया था कि बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान खान को मारने का प्लान था। लेकिन सिक्योरिटी टाइट होने की वजह से प्लान बदल दिया गया।

सलमान को बीते कुछ सालों से जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के नाम से लगातार धमकियां मिल रही हैं। काले हिरण के शिकार मामले का हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी।

नवंबर में पकड़ा गया था मुख्य आरोपी शिवा बाबा सिद्दीकी मर्डर केस का मुख्य आरोपी और लॉरेंस गैंग के शूटर शिव कुमार उर्फ शिवा को उत्तर प्रदेश की STF और मुंबई क्राइम ब्रांच ने करीब 1 महीने पहले गिरफ्तार किया था। उसे नेपाल बॉर्डर से 19 किमी पहले नानपारा में पकड़ा गया। उसके चार मददगार भी गिरफ्तार हुए थे। शिवा नेपाल भागने की फिराक में था।

गिरफ्तार हुए अन्य आरोपियों में अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव, और अखिलेंद्र प्रताप सिंह शामिल थे। सभी बहराइच के गंडारा गांव के रहने वाले हैं। ये शिव कुमार को शरण देने और नेपाल भागने में मदद कर रहे थे।

मुख्य आरोपी शिवा ने कहा था कि अनमोल बिश्नोई से उसकी कई बार बात हुई थी।

लॉरेंस के भाई अनमोल ने कहा था- हत्या के बदले 10 लाख मिलेंगे शिवा ने पूछताछ में बताया था, ‘मैं और धर्मराज कश्यप एक ही गांव के रहने वाले हैं। पूना में स्क्रैप का काम करता था। मेरी और शुभम लोनकर की दुकान अगल-बगल थी। शुभम लोनकर लॉरेंस के लिए काम करता है। उसने मेरी बात स्नैप चैट के जरिए लॉरेंस के भाई अनमोल से कई बार कराई है। अनमोल ने मुझसे कहा था कि बाबा सि‌द्दीकी की हत्या के बदले 10 लाख रुपए मिलेंगे। हर महीने भी कुछ न कुछ मिलता ही रहेगा।’

‘हत्या के लिए असलहा, कारतूस, सिम व मोबाइल फोन शुभम लोनकर और मोहम्मद यासीन अख्तर ने दिया था। हत्या के बाद आपस में बात करने के लिए तीनों शूटरों को नए सिम व मोबाइल फोन दिए गए थे। पिछले कई दिनों से हम लोग मुंबई में बाबा सिद्‌दीकी की रेकी कर रहे थे। 12 अक्टूबर की रात सही मौका मिलने पर हम लोगों ने बाबा सिद्‌दीकी की हत्या कर दी। उस दिन त्योहार होने के कारण भीड़-भाड़ भी थी। जिसके कारण दो लोग मौके पर पकड़ लिए गए थे और मैं फरार हो गया।’

हत्या से 3 महीने बना बना था प्लान NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश 3 महीने पहले से बन रही थी। आरोपी कई बार बिना हथियार के बाबा के घर भी गए थे। पुलिस के मुताबिक पूरी प्लानिंग पुणे में की गई। शूटर गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर शूटिंग सीखी थी। ये लोग मुंबई में बिना मैगजीन के शूटिंग प्रैक्टिस करते थे।

बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे बेटे जीशान के बांद्रा में बने दफ्तर में थे। बाहर निकलते ही उन पर 6 गोलियां चलाई गईं थीं। मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस की गैंग ने ली थी।

—————————————————————-

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान को मारने की साजिश थी, सिक्योरिटी टाइट होने से प्लान बदला

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया है कि सलमान खान उनकी हिटलिस्ट में थे। वो बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान की हत्या करने वाले थे, लेकिन एक्टर की सिक्योरिटी टाइट होने पर उन्होंने प्लान बदल लिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -