Thursday, June 26, 2025

College student gang-raped in Chennai, 2 accused arrested | चेन्नई में कॉलेज स्टूडेंट से गैंगरेप, 2 आरोपी अरेस्ट: पीड़ित मानसिक रोगी; पिता ने मोबाइल में अश्लील मैसेज देखे, तब खुलासा हुआ

- Advertisement -


चेन्नई17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के चेन्नई में एक कॉलेज स्टूडेंट से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मामला 10 महीने पुराना है। इस दौरान करीब 7 लड़कों ने कई बार लड़की का बलात्कार किया। लड़की मानसिक रोगी है।

घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित के पिता ने एक दिन मोबाइल फोन चेक किया। जिसमें लड़कों की तरफ से भेजे गए अश्लील मैसेज और वीडियो मिले। पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सात में से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

कॉलेज फ्रेंड ने कराई दोस्ती, फिर रेप किया पीड़िता के बयान के आधार पर प्रारंभिक जांच के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में उसके कॉलेज में एक फ्रेंड ने उसे तीन लड़कों से मिलवाया था। ये लोग कथित तौर पर उसे शहर के कई लॉज और अन्य सुनसान जगहों पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि सोशल नेटवर्किंग एप्लीकेशन के जरिए उससे दोस्ती करने वाले कुछ अन्य लोगों ने भी उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक शहर के एक कॉलेज में 19 वर्षीय छात्र है, जबकि दूसरा कक्षा 12 का छात्र है।

भाजपा ने स्टालिन सरकार पर सवाल उठाए इस घटना को लेकर तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। अन्नामलाई ने सोशल मीडिया X पर लिखा, चेन्नई के अयनावरम इलाके में सात सदस्यों के एक गिरोह द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त कॉलेज छात्रा का यौन उत्पीड़न करने की खबर चौंकाने वाली है।

इस संबंध में छात्रा के पिता ने चेन्नई अयनावरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोपियों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। स्टूडेंट के एक रिश्तेदार के प्रयास से अब मामला दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, पांच फरार हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जो देश के अन्य राज्यों में सभी आपराधिक गतिविधियों की पूरी जानकारी सामने आने से पहले निंदा करते हैं, वे इस घटना के बारे में क्यों नहीं बोल रहे हैं?…”

रेप की घटनाओं से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

कोलकाता रेप-मर्डर केस, 87 दिन बाद आरोप तय: आरोपी संजय बोला- ममता सरकार मुझे फंसा रही

पश्चिम बंगाल की सियालदह कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। पेशी के बाद पुलिस जब संजय को बाहर लेकर निकली तो पहली बार वह कैमरे पर कहता नजर आया कि ममता सरकार उसे फंसा रही है। उसे मुंह न खोलने की धमकी दी गई है। आरजी कर अस्पताल में 8 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर किया गया था। 9 अगस्त को विक्टिम की बॉडी मिली थी। घटना के विरोध में डॉक्टरों ने 42 दिन तक प्रदर्शन किया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -