Thursday, June 26, 2025

Punjab Haryana Shambhu khanauri border farmer protest Update; delhi march jagjit singh dallewal | डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी,11 किलो वजन घटा: रिश्तेदार से मिलते वक्त भावुक हुए, आज किसान भी भूख हड़ताल करेंगे, दिल्ली कूच पर फैसला होगा – Punjab News

- Advertisement -


किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर मरणव्रत पर बैठे हैं। इस बीच उनकी आंखों में आंसू दिखे।

हरियाणा और पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान आज किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ पूरा दिन भूख हड़ताल पर रहेंगे। मोर्चे पर लंगर तैयार नहीं किया जाएगा। गांवों के लोगों को भी लंगर मोर्चे पर न लाने के लिए कह दिया गया है।

.

इसके साथ किसान मीटिंग कर दिल्ली कूच को लेकर ऐलान करेंगे। उधर, खनौरी बॉर्डर पर पंजाब पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। सोमवार को पटियाला रेंज के DIG मनदीप सिद्धू डल्लेवाल से मिलने पहुंचे।

9 दिसंबर को पटियाला रेंज के DIG मनदीप सिद्धू खनौरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने पहुंचे।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि डल्लेवाल की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। उनका मरणव्रत 15वें दिन में दाखिल हो गया है। उन्हें स्टेज पर आने में भी दिक्कत आ रही है। किडनी और लीवर पर असर पड़ रहा है।

डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि उनका ब्लड प्रेशर 124/95, शुगर 93, पल्स 87 है। वहीं वजन 11 किलो कम हो चुका है। डल्लेवाल का कहना है कि यह आर-पार की लड़ाई है और MSP गारंटी कानून बनने तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

भावुक हो गए डल्लेवाल इस बीच डल्लेवाल भावुक नजर आए। उनके भावुक होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। डल्लेवाल से मुलाकात के दौरान वह और उनके रिश्तेदार भावुक नजर आए।

खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने पहुंचे उनके रिश्तेदार भावुक हो गए।

11 दिसंबर को धार्मिक स्थलों पर होगी अरदास डल्लेवाल की सेहत की तंदुरूस्ती के लिए 11 दिसंबर को सभी गांवों में धार्मिक स्थलों पर किसान अरदास करेंगे। इसके लिए सारी रणनीति बना ली गई है। किसानों ने मंच से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक लोग मोर्चों पर पहुंचे। ताकि संघर्ष को तेज किया जा सके।

किसानों ने 2 बार दिल्ली कूच ती कोशिश की, दोनों बार पीछे हटे…

6 दिसंबर को ढाई घंटे में पीछे हटे किसान किसानों ने 6 दिसंबर को शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच का ऐलान किया था। इस दिन सुबह किसानों ने शंभू बॉर्डर पर पाठ किया। इसके बाद 101 किसानों के जत्थे को लंगर खिलाया गया। दोपहर 1 बजे किसानों का जत्था आगे बढ़ा। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने 3 लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया हुआ था।

पहले किसानों ने बैरिकेडिंग उखाड़ी। इसके बाद कंटीले तारों को उखाड़ा और आखिर में सीमेंट में गाड़ी गईं कीलें निकाल दीं। किसानों ने बैरिकेडिंग उठाकर घग्गर नदी में फेंक दी। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसमें 2-3 किसान घायल हो गए।

कुछ किसान फिर भी आगे पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गए। यहां पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोकने के लिए पेपर स्प्रे किया। एक बार किसान पीछे की तरफ हो गए। दोबारा किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस की तरफ से दोबारा आंसू गैस के गोले दागे गए।

इस पूरे घटनाक्रम में कुल 8 किसान घायल हो गए। बाद में सरवन सिंह पंधेर ने किसानों के जत्थे को वापस बुला लिया। ढाई घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद किसान वापस धरनास्थल की तरफ चल पड़े। वह अपने साथ कंटीले तार और बैरिकेडिंग भी ले गए। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने तब कहा कि 8 दिसंबर को किसान दोबारा दिल्ली कूच करेंगे

6 दिसंबर को हरियाणा पुलिस की तरफ से छोड़े गए आंसू गैस के गोलों के कारण 8 किसान घायल हुए थे।

8 दिसंबर को पौने 4 घंटे चला संघर्ष 101 किसानों ने 8 दिसंबर को दूसरी बार शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच करने की कोशिश की। किसानों का जत्था दोपहर 12 बजे धरनास्थल से दिल्ली कूच के लिए निकला। पुल पर पुलिस और किसानों के बीच बहस हुई। हरियाणा पुलिस ने किसानों से दिल्ली जाने का परमिशन लेटर मांगा। उन्होंने कहा कि बिना परमिशन के वह दिल्ली नहीं जा सकते।

इसके बाद किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इस पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद पुलिस ने किसानों को चाय-बिस्किट ऑफर किए और फूल भी बरसाए। फिर भी किसान दिल्ली कूच करने पर अड़े रहे।

पुलिस ने दोबारा आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। जिसमें 8 किसान घायल हो गए। करीब पौने 4 घंटे चले घटनाक्रम के बाद किसान नेताओं ने जत्थे को वापस बुला लिया। इसके बाद किसान नेता पंधेर ने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की मीटिंग करने के बाद आगे का फैसला लेंगे।

——————————

किसानों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

किसानों ने शंभू बॉर्डर से दिल्ली मार्च टाला, हरियाणा पुलिस ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश का वीडियो जारी किया

पंजाब के 101 किसानों ने 8 दिसंबर को दूसरी बार शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच करने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें घग्गर नदी के पुल पर रोक लिया। करीब पौने 4 घंटे बाद मार्च टाल दिया गया। इसी दौरान हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के बैरिकेडिंग उखाड़ने की कोशिश का वीडियो जारी कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -