Thursday, June 26, 2025

अटल सर्व समाज सेवा संस्था की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, स्कूली छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

- Advertisement -

बाह। मंगलवार को अटल सर्व समाज सेवा संस्था पुरा जोमर्द बाह के संस्थापक मुकेश फौजी द्वारा अटल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन श्री कल्याण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरा पोखर में किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र के विद्यालय श्री गंगा सिंह साधू सिंह इंटर कॉलेज खजूरियां पुरा, श्री राजाराम वर्मा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रथम पुरा, कंचन कान्वेंट स्कूल मुकुंदपुरी, बीआरएम आदर्श विद्यालय देवपुरा, सार्वजनिक इंटर कॉलेज चौरंगा हार, भदावर इंटर कॉलेज बाह, कल्याण सिंह विद्यालय पुरा पोखर, अमृता देवी शिक्षा समिति खेड़ा राठौर साहित्य अन्य स्कूलों के करीब 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूल परिसर में प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं की भीड़ उमडी कि कुछ स्कूली बच्चों को छत पर बैठना पड़ा।वही प्रतियोगिता में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखते हुए संपन्न कराई गई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपना पूरा ध्यान केंद्रित करते हुए अव्वल आने के लिए अपने ज्ञान का प्रयोग किया। संस्था द्वारा अपने क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों के ज्ञान को बढ़ावा देने और शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता कराई गई है। इस दौरान अटल संस्था द्वारा सभी विद्यालय और अध्यापकों का प्रतियोगिता में सहयोग करने के लिए अभिनंदन किया गया। संस्था द्वारा आगामी 20 जनवरी को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा। और प्रतियोगिता में अब्बल आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक अनुज मिश्रा, रामकरण गुर्जर, प्रवीण सिंह राठौर, नारायण कुशवाह, सुनील मिश्रा,आशीष कुमार, सत्यवीर सिंह, विजेंद्र सिंह,रोहित ,सौरभ भारद्वाज, शैलेंद्र भदोरिया, कीर्ति, सुकीर्ति, डॉ ओमप्रकाश, कृष्णा भदोरिया, जगबीर राठौर, निलेश, संजय वर्मा ,श्यामवती ,शिवा राठौर आदि मौजूद रहे।

देश सेवा के साथ मुकेश फोंजी गरीबों की कर रहे मदद

बाह। अटल सेवा संस्था जोमर्दपुरा कुछ ही दिनों में लोगों के बीच लोकप्रिय बनती जा रही है। इस संस्था के संस्थापक मुकेश फौजी निवासी जोमर्द पुरा बाह सेवा में जवान है। देश सेवा के साथ-साथ वह लोगों की सेवा भी कर रहे हैं। और सर्व समाज का हित एवं विकास करने एवं हर असहाय और गरीबों की सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं। अटल सर्व समाज सेवा संस्था द्वारा पूर्व में गरीबों को खाने की सामग्री एवं ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम किया था। वही अपने क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने आगे बढ़ाने के लिए समान ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया है। लोगों द्वारा मुकेश फौजी के इस कार्य की जमकर शरण की गई है।

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -