कर्रेगुट्टा की पहाड़ी जहां पर नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया।
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ में सुबह से ही पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गोलीबारी में करीब 20 से ज्यादा नक्सली मारे जाने की खबर है। फिलहाल इस मामले को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
.
दो दिन पहले ही कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया था। मौके से शव और हथियार को बरामद कर लिया गया। पिछले 14 दिनों से चल रहे नक्सल ऑपरेशन पर फोर्स ने अब तक कुल 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया है। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
IED ब्लास्ट की चपेट में आकर सहायक कमांडेंट घायल
एनकाउंटर के बीच सोमवार को यहां CRPF के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए। धमाका इतना जोरदार था कि उन्हें अपना पैर गंवाना पड़ा। घायल कमांडेंट को दिल्ली रेफर किया गया है। यहां एम्स में उनका इलाज जारी है। मंत्री रामविचार नेताम ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी।
CRPF के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए।
घटनास्थल से विस्फोटक भी बरामद
मंगलवार को बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में कुल चार नक्सलियों की डेड बॉडी रिकवर कर ली गई है। जवानों ने घटनास्थल से 303 हथियार समेत अन्य विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किए हैं। नक्सलियों के कई बड़े कैडर्स को भी नुकसान हुआ है।
कई घायल भी हो सकते हैं। पिछले एनकाउंटर में 8-8 लाख रुपए की 3 इनामी महिला नक्सली मारी गई थी। IG ने कहा कि ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद और जानकारी दी जाएगी।
8-8 लाख की 3 इनामी महिला नक्सली इसी ऑपरेशन में मारी गई हैं।
नक्सलियों को सरेंडर करने कहा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के खात्मे का दावा किया है। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा भी नक्सलवाद के खात्मे के लिए लगातार नीतियां बना रहे हैं। हर एक रिपोर्ट केंद्र सरकार को दे रहे हैं। वहीं पिछले करीब डेढ़ साल में बस्तर में ही 350 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। अब बड़े नक्सली लीडरों को घेरा जा रहा है।
……………………………….
कर्रेगुट्टा मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
कर्रेगुट्टा पहाड़ पर एनकाउंटर में 1 महिला नक्सली ढेर:14 दिनों से ऑपरेशन जारी, अब तक 4 नक्सली मारे गए; IED ब्लास्ट से कमांडेंट घायल
कर्रेगुट्टा के इसी पहाड़ पर मुठभेड़ चल रही है।
छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। सोमवार को हुई मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से शव और हथियार को बरामद कर लिया है। पिछले 14 दिनों से चल रहे नक्सल ऑपरेशन पर फोर्स ने अब तक कुल 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया है। पढ़ें पूरी खबर
5000 फीट ऊंचाई पर नक्सलियों को खदेड़कर फहराया तिरंगा: कर्रेगुट्टा पहाड़ के एक हिस्से पर फोर्स का कब्जा, गृहमंत्री शर्मा बोले- शांति वार्ता नहीं होगी
छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी के एक हिस्से को जवानों ने फतह कर लिया है।
छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी के एक हिस्से को जवानों ने फतह कर लिया है। 9 दिनों में करीब 5 हजार फीट की चढ़ाई कर जवान ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। यहां से नक्सलियों को खदेड़कर तिरंगा फहराया दिया। पढ़ें पूरी खबर