Thursday, June 26, 2025

Maharashtra Cabinet Allocation; Devendra Fadnavis Amit Shah | BJP Shiv Sena NCP | मोदी-शाह से मिले फडणवीस, महाराष्ट्र कैबिनेट का फॉर्मूला तय: पवार बोले- 14 को शपथ लेंगे मंत्री; 5 दिसंबर को CM-डिप्टी सीएम ने शपथ ली थी

- Advertisement -


  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Cabinet Allocation; Devendra Fadnavis Amit Shah | BJP Shiv Sena NCP

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के मुख्मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें शिवाजी की प्रतिमा भेंट की।

महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को सरकार गठन के 9 दिन बाद शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कैबिनेट विस्तार का फॉर्मूला तय हो गया है। डिप्टी सीएम अजित पवार ने बताया कि 14 दिसंबर को कैबिनेट का विस्तार होगा। विभागों के बंटवारे पर अभी फैसला नहीं हुआ है। फडणवीस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में मुलाकात की।

फडणवीस ने बुधवार देर रात और पवार ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे दिल्ली नहीं पहुंचे। फडणवीस ने बताया कि शाह के साथ मीटिंग के दौरान मंत्रिमंडल पर चर्चा की गई।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का फॉर्मूला- BJP के सबसे ज्यादा मंत्री

सूत्रों के मुताबिक, शाह-फडणवीस की मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल का फॉर्मूला करीब-करीब तय हो चुका है और आज इस पर फाइनल मुहर लग सकती है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। भाजपा को 20, शिवसेना को 12 और एनसीपी को 10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं। राज्य में सीएम समेत कुल 43 मंत्री हो सकते हैं।

फडणवीस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की।

गह मंत्रालय को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार अटका

  • सूत्रों के मुताबिक, शिंदे सरकार में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास ही गृह मंत्रालय था। वो इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते हैं। उधर शिंदे गुट का तर्क है कि अगर डिप्टी CM का पद हमें मिल रहा है तो गृह मंत्रालय भी उन्हें ही मिलना चाहिए।
  • भाजपा गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। उन्होंने शिवसेना को हेल्थ, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य, उद्योग ऑफर किया है। NCP अजित गुट को वित्त, योजना, सहयोग, कृषि जैसे विभाग देने की पेशकश की है।

फडणवीस-शिंदे-पवार ने 2 दिन पहले 90 मिनट मीटिंग की मंगलवार रात CM फडणवीस, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की। इस बैठक में मंत्रिमंडल के गठन, विभागों के बंटवारे, विभिन्न जिलों के प्रभारी मंत्रियों, निगमों के अध्यक्षों की नियुक्ति पर चर्चा हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने इस बैठक के बाद कहा था कि कैबिनेट में किसे शामिल किया जाएगा और किसे नहीं यह फैसला CM फडणवीस करेंगे।

महाराष्ट्र में भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और NCP ने 41 सीटें जीती थीं।

शरद पवार ने मनायां 84वां जन्मदिन, भतीजे अजित पवार भी शामिल हुए

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनपथ स्थित घर पर तलवार से केक काटा।

NCP (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार गुरुवार को परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के साथ 84वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके भतीजे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार भी शामिल थे। पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी प्रमुख अजित पवार और अन्य प्रमुख नेताओं ने पवार को जन्मदिन की बधाई दी।

——————————————

यह खबर भी पढ़ें-

फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे-अजित ने डिप्टी सीएम की शपथ ली

चुनाव नतीजों के 13 दिन बाद फडणवीस, शिंदे और पवार ने शपथ ली।

महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट के 13 दिन बाद नई सरकार बन गई है। देवेंद्र फडणवीस ने 10 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसा करने वाले वह भाजपा के पहले नेता हैं। शपथ के बाद वे PM मोदी के पास गए और अभिनंदन किया। अजीत पवार और पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। शिंदे राज्य के दूसरे नेता हैं जो CM के बाद डिप्टी CM बने। पढ़ें पूरी खबर…

फडणवीस CM, 23 हजार करोड़ के धारावी प्रोजेक्ट का क्या:रद्द करना चाहते थे उद्धव

इस प्रोजेक्ट के तहत 68 हजार से ज्यादा परिवारों को शिफ्ट करने का प्लान है। 23 हजार करोड़ रुपए का ये प्रोजेक्ट अडाणी ग्रुप के पास है।

विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था कि सरकार बनी तो धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया जाएगा। गठबंधन के नेता उद्धव ठाकरे कह चुके हैं कि इस प्रोजेक्ट से मुंबई पर बुरा असर पड़ेगा। अब BJP के नेतृत्व में महायुति की सरकार बनने के बाद धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट आगे बढ़ने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -