डिंडीगुल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्राइवेट ऑर्थोपेडिक केयर हॉस्पिटल त्रिची रोड पर है।
तमिलनाडु के डिंडीगुल में प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने से 6 लोगों की मौत हुई है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक घटना रात 9 बजे की है।
त्रिची रोड स्थित ऑर्थोपेडिक केयर सिटी हॉस्पिटल के रिसेप्शन एरिया में आग लगी थी। जो पूरी बिल्डिंग में फैल गई थी। घटना के दौरान अस्पताल में 30 से ज्यादा मरीज थे।
पुलिस के मुताबिक आग की घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। 30 से ज्यादा मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था। 6 लोग अस्पताल की लिफ्ट में बेहोश मिले थे।
पुलिस ने बताया कि सभी को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। दूसरे मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है।
आग की 3 तस्वीरें…
शॉर्ट सर्किट से लगी आग पुलिस और फायर ब्रिगेड के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगने की बात कही गई है। मामले की जांच की जा रही है। डिंडीगुल के डीएम एमएन पूंगोडी ने कहा- फायर ब्रिगेड, राजस्व और पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया था। लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
…………………………….
अस्पताल में आग की घटनाओं से जुड़ी खबरें…
15 नवंबर: यूपी के झांसी में सरकारी अस्पताल में आग लगी, 11 नवजातों की मौत
15 नवंबर की रात झांसी मेडिकल कॉलेज के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में करीब साढ़े 10 बजे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग के चलते आग लगी थी, बाद में धमाका हुआ था। घटना में 10 नवजात जिंदा जल गए थे। बाद में 7 और झुलसे बच्चों की जान चली गई थी। वार्ड की खिड़की तोड़कर 39 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिन बच्चों की मौत हुई थी। वे सभी 80 फीसदी से अधिक जल गए थे। पूरी खबर पढ़ें…
25 मई: दिल्ली में चाइल्ड हॉस्पिटल में आग लगी, 6 नवजात की मौत
दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक चाइल्ड हॉस्पिटल में शनिवार 25 मई की देर रात आग लगी थी। हादसे में 6 नवजात की मौत हुई थी। 5 का रेस्क्यू किया गया था। दो मंजिला बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर न्यू बॉर्न बेबी केयर सेंटर था। इसमें कुल 12 बच्चे भर्ती थे। जांच में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग लगने की बात सामने आई थी। बेबी केयर सेंटर के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर अवैध ऑक्सीजन सिलेंडर रीफिलिंग का काम चलता था। पूरी खबर पढ़ें…