Wednesday, June 25, 2025

IRDAI | Car SUV Third Party Insurance Premium 2025 Update | गाड़ी का इंश्योरेंस कराना हो सकता है महंगा: थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम 18% बढ़ सकता है, समझें इससे कितने ज्यादा रुपए चुकाने होंगे

- Advertisement -


नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराना महंगा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने सरकार से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ाने का सुझाव दिया है।

IRDAI ने औसतन 18% प्रीमियम बढ़ाने का सुझाव दिया है, जबकि कुछ गाड़ियों की कैटेगरी में यह बढ़ोतरी 20% से 25% तक हो सकती है। अब इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय लेगा। 2 से 3 हफ्तों में इस पर फैसला लिया जा सकता है।

मंत्रालय की मंजूरी के बाद एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन सार्वजनिक सहमति के लिए जारी किया जाएगा। इसके बाद अन्य प्रक्रिया जैसे सुझाव लेना और समीक्षा करना किया जाएगा, तभी यह बदलाव लागू होंगे। पिछले तीन सालों से इस बीमा के प्रीमियम में बदलाव नहीं किया गया है।

टू व्हीलर का कितना बढ़ जाएगा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम

इंजन की क्षमता अभी इंश्योरेंस प्रीमियम 18% बढ़ोतरी के बाद अंतर
75cc तक 538 रुपए 635 रुपए 97 रुपए
75 से 150cc 752 रुपए 887 रुपए 135 रुपए
150 से 350cc 1,366 रुपए 1,612 रुपए 246 रुपए
350cc से ज्यादा 2,804 रुपए 3,309 रुपए 505 रुपए

फोर व्हीलर का कितना बढ़ जाएगा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम

इंजन की क्षमता अभी इंश्योरेंस प्रीमियम 18% बढ़ोतरी के बाद अंतर
1000cc 2,094 रुपए 2,471 रुपए 377 रुपए
1000 से 1500cc 3,416 रुपए 4,270 रुपए 615 रुपए
1500cc से ज्यादा 7897 रुपए 9,871 रुपए 1,421 रुपए

नोट: ये केलकुलेशन अनुमानित तौर पर किया गया है।

अब समझें थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होता क्या है?

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस एक प्रकार का वाहन बीमा है, जो भारत में मोटर वाहन अधिनियम के तहत हर वाहन मालिक के लिए अनिवार्य है। इसे आसान भाषा में समझें:

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का मतलब: यह बीमा आपके वाहन से किसी तीसरे व्यक्ति (जैसे राहगीर, दूसरा वाहन चालक, या उनकी संपत्ति) को होने वाले नुकसान की भरपाई करता है। यह आपके या आपके वाहन के नुकसान को कवर नहीं करता, बल्कि दूसरों को हुए नुकसान के लिए सुरक्षा देता है।

उदाहरण से समझें: मान लीजिए आपकी गाड़ी से दुर्घटना में किसी और का वाहन खराब हो जाता है, या किसी को चोट लगती है, या उसकी संपत्ति को नुकसान होता है। ऐसी स्थिति में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस उस नुकसान की भरपाई करता है, जैसे मरम्मत का खर्च या मेडिकल बिल।

इसमें क्या-क्या कवर होता है?

  • तीसरे व्यक्ति को चोट या मृत्यु होने पर मुआवजा (₹7.5 लाख तक)।
  • तीसरे व्यक्ति की संपत्ति (जैसे दूसरी गाड़ी, दुकान, या घर) को नुकसान होने पर मुआवजा।

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्यों जरूरी है?

  • यह कानूनी रूप से अनिवार्य है। बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के गाड़ी चलाना अवैध है, और जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
  • यह आपको वित्तीय बोझ से बचाता है, अगर आपकी गलती से किसी और को नुकसान होता है तो इंश्योरेंस कंपनी इसकी भरपाई करती हैं।

यह क्या नहीं कवर करता?

  • आपके अपने वाहन का नुकसान (इसके लिए आपको कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस लेना पड़ता है)।
  • आपकी अपनी चोट या मेडिकल खर्च।

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -