Thursday, June 26, 2025

Allu Arjun Arrest Update | Hyderabad Sandhya Theatre Pushpa 2 Stampede | पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत: भगदड़ में मौत मामले में 4 घंटे पहले गिरफ्तारी हुई थी, पीड़ित केस वापस लेने को तैयार

- Advertisement -


हैदराबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संध्या थिएटर भगदड़ केस में महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद की कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक्टर को शुक्रवार सुबह उनके घर से दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 4 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

अल्लू पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे थे। इससे वहां भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई थी। कई लोग जख्मी हो गए थे।

इस घटना के बाद अधिकारियों ने संध्या थिएटर के प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस बीच, एक्टर ने महिला की मौत के मामले में दर्ज FIR को खत्म करने के लिए हाईकोर्ट में अपील की है।

महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने शोक भी जताया था। साथ ही एक्टर ने मृतक रेवती के परिवार के प्रति संवेदना जताई और उनसे मुलाकात भी की। एक्टर ने 25 लाख रुपए की मदद करने का वादा भी किया था। उधर, महिला के पति ने केस वापस लेने की इच्छा जताई है।

अल्लू का आरोप- पुलिस ने नाश्ता तक नहीं करने दिया

अल्लू पार्किंग में चाय पीते दिखे।

सूत्रों के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई है। एक्टर ने दावा किया है कि पुलिस ने नाश्ता खत्म नहीं करने दिया। कपड़े भी बदलने नहीं दिए।

एक वीडियो में एक्टर घर से नीचे उतरकर पार्किंग में आते हैं। वहां उनका नौकर दौड़कर आता है और चाय और पानी देता है। वे वीडियों में चाय पीते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी दिखाई देती हैं। अल्लू पत्नी को समझाते हैं। इसके बाद उन्हें पुलिस अपने साथ ले जाती हैं।

अल्लू पत्नी स्नेहा के साथ।

पुलिस ने अल्लू को उनके घर से हिरासत में लिया, फिर गिरफ्तार किया

  • पुलिस ने अल्लू अर्जुन को पहले उनके घर से हिरासत में लिया। इसके बाद उनका बयान दर्ज किया गया। फिर उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया जाएगा। इस दौरान उनके ससुर हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे।
  • अल्लू अर्जुन के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह गैर जमानती धारा है।
  • अल्लू के निजी बॉडीगार्ड संतोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के समय की 3 फोटोज

पुलिस अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई।

अल्लू अर्जुन की यह गिरफ्तारी गैर जमानती धारा में की गई है।

अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी के समय ‘फ्लावर नहीं, फायर है मैं’ टी-शर्ट पहने थे।

वरुण धवन ने कहा- हर चीज एक्टर अपने ऊपर नहीं ले सकता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर वरुण धवन ने कहा, ‘हर चीज एक्टर अपने ऊपर नहीं ले सकता। हम उन लोगों को समझा सकते हैं, जो हमारे आसपास हैं। यह जो हादसा हुआ है, वह बहुत दर्दनाक है। मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हम सिर्फ एक इंसान को दोष नहीं दे सकते।’

थिएटर प्रबंधन ने कहा- फिल्म के प्रीमियर में अल्लू आने की सूचना पुलिस को दी थी थिएटर प्रबंधन ने दावा किया है कि उन्होंने एक्टर के पुष्पा-2 के प्रीमियर से दो दिन पहले ही पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। इसके बावजूद, पुलिस ने इंतजान नहीं किए। उधर, पुलिस का कहना है कि थिएटर ने कोई जानकारी नहीं दी।

जानें क्या है पूरा मामला? दरअसल, अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को बिना बताए संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए आए थे। इसके कारण फैंस अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए उतावले हो गए थे। बड़ी संख्या में फैंस ने उनके साथ थिएटर में दाखिल होने की कोशिश की। इसके चलते थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई थी और फिर लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी।

भीड़ को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया था। भीड़ कम होने के बाद सांस घुटने से बेहोश हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इस दौरान अस्पताल में डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें

गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा 2 को लेकर अल्लू अर्जुन सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें गूगल पर लगातार सर्च किया जा रहा है। यही वजह है कि वह गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं।

सोर्स- GOOGLE TRENDS ————– इससे जुड़ी खबरें पढ़ें..

अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस:बिना बताए अपनी फिल्म पुष्पा-2 देखने थिएटर पहुंचे थे, भगदड़ मचने से एक महिला की मौत

हैदराबाद में फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ के चलते एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन, थिएटर और सिक्योरिटी एजेंसी पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें..

2. पुष्पा 2- स्क्रीनिंग में भगदड़ के मामले में 3 गिरफ्तार:थिएटर मालिक का नाम शामिल, घायल बच्चे की सेहत में भी सुधार

फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में महिला की मौत के केस में 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार हुए लोगों में थिएटर मालिक संदीप, थिएटर के मैनेजर नागराजू और बालकनी के सुपरवाइजर का नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ें..

3. ‘पत्नी की मौत के लिए अल्लू अर्जुन जिम्मेदार’:मृतक का पति बोला- एक्टर को बताकर आना चाहिए था; पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग में भगदड़ का मामला

अल्लू अर्जुन बुधवार की रात हैदराबाद के एक लोकल संध्या थिएटर पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वहां अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला रेवती की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए थे। घायल होने वालों में रेवती का 9 साल का बेटा श्रीतेज भी शामिल था। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -