Thursday, June 26, 2025

China-Taiwan expressed gratitude to the Indian Navy and Coastal Guard | चीन के बाद ताइवान ने भारतीय नेवी को शुक्रिया कहा: अरब सागर में जलते जहाज से 18 क्रू मेंबर को रेस्क्यू किया था

- Advertisement -


ताइवान4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ताइवान सरकार ने सिंगापुर के कंटेनर जहाज हुए हादसे के बाद मदद करने के लिए इंडियन नेवी और कोस्टल गार्ड का आभार जताया है।

ताइवान इन इंडिया ने सोशल मीडिया X पर लिखा-

QuoteImage

ताइवान सरकार इंडियन नेवी और कोस्टल गार्ड के तेजी से किए गए बचाव कार्य के लिए आभारी है। हम लापता के सदस्यों की सुरक्षित वापसी और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।

QuoteImage

दरअसल, अरब सागर में केरल के कोच्चि के पास एक कंटेनर जहाज MV Wan Hai 503 में 9 जून को विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई थी। यह हादसा अजिक्कल से 44 नॉटिकल मील (लगभग 81 किलोमीटर) दूर हुआ था।

इससे पहले चीन ने भी सोशल मीडिया X पर भारतीय नेवी और मुंबई कोस्टल गार्ड को धन्यवाद दिया था।

जहाज पर हुए हादसे की तस्वीरें देखें…

जहाज के 4 लोग अब भी लापता, तलाश जारी

जहाज पर 22 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 8 चीनी, 6 ताइवानी नागरिक शामिल थे। विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई, जिसके कारण चालक दल को जहाज छोड़ना पड़ा।

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तुरंत कार्रवाई की और 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया, जिनमें और पांच लोग घायल हैं। जबकि 4 लोग अब भी लापता है। भारतीय नेवी उनकी तलाश के लिए खोज अभियान चला रहे हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय कोस्टल गार्ड ने बताया था कि ICG विमान ने पहले घटनास्थल का आकलन किया। उसके बाद बचाव के लिए आईसीजी के 04 जहाजों को रेस्क्यू के लिए भेजा गया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -