Thursday, June 26, 2025

2 Boeing Dreamliner flights returned mid-way | बोइंग ड्रीमलाइनर की 2 फ्लाइट बीच रास्ते वापस लौटीं: एक लंदन से चेन्नई, दूसरी जर्मनी से हैदराबाद आ रही थी; दोनों आज लैंड होनी थीं

- Advertisement -


नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत आ रहे बोइंग के दो ड्रीमलाइनर विमान रविवार को बीच रास्ते से टेकऑफ एयरपोर्ट पर लौट आए। एक फ्लाइट लंदन से चेन्नई जबकि दूसरी फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। दोनों सोमवार को लैंड करने वाली थीं।

ब्रिटिश एयरवेज का लंदन से चेन्नई आ रहा विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था। वहीं, लुफ्थांसा (एयरलाइन) का फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) से हैदराबाद आ रहा विमान बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर था।

यह घटना अहमदाबाद में एयर इंडिया बोइंग ड्रीमलाइनर क्रैश होने के कुछ दिन बाद हुई है। प्लेन क्रैश में पैसेंजर, फ्लाइट क्रू और अन्य समेत 275 लोगों की मौत हो गई थी।

तकनीकी खराबी के चलते लंदन लौटी फ्लाइट ब्रिटिश एयरवेज ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट लौट आया। फ्लाइट ने सेफ लैंडिंग की। क्रू और पैसेंजर सामान्य तरीके से विमान से बाहर आए।

हालांकि, एयरलाइन ने फ्लाइट का टेकऑफ टाइम, पैसेंजर और क्रू की संख्या और लैंडिंग से पहले विमान के पहले हवा में रहने का समय नहीं बताया।

लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के अनुसार ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA35 को दोपहर 12:40 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 3.30 बजे चेन्नई पहुंचना था।

फ्लाइट ने दोपहर 1.16 बजे टेकऑफ किया और एयरपोर्ट लौटने से पहले करीब दो घंटे तक हवा में रही। वेबसाइट के अनुसार, फ्लाइट एयरपोर्ट लौटने से पहले कई होल्डिंग पैटर्न में रही।

फ्रैंकफर्ट-हैदराबाद फ्लाइट बीच हवा में ही बेस पर लौटी न्यूज एजेंसी PTI ने Flightradar24.com के हवाले से बताया कि जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जाने वाली लुफ्थांसा की एक फ्लाइट अपने बेस लौट आई। हालांकि, इसकी वजह अभी पता नहीं चली है।

हैदराबाद में राजीव गांधी एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मैसेज मिला कि विमान जर्मनी से उड़ान भरने के कुछ समय बाद फ्रैंकफर्ट लौट रहा है।

वेबसाइट flightaware.com के अनुसार, विमान LH752 दोपहर 2:15 बजे फ्रैंकफर्ट से रवाना हुआ था। उसे सोमवार सुबह 6:00 बजे हैदराबाद में लैंड करना था।

एअर इंडिया फ्लाइट में 5 घंटे बिना AC के रहे पैसेंजर

एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट IX-196 में पैसेंजर्स को 5 घंटे से ज्यादा समय तक बिना एयर कंडीशनर (AC) के बैठाए रखा गया। इस दौरान उन्हें पीने का पानी या अन्य किसी तरह की मदद नहीं मिली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

फ्लाइट में 150 से ज्यादा पैसेंजर थे। फ्लाइट 13 जून की शाम 7:25 बजे दुबई से जयपुर के लिए रवाना होना था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से यह रात 12:44 बजे उड़ान भर सकी। जयपुर एयरपोर्ट पर यह फ्लाइट 14 जून की रात 2:44 बजे पहुंची।



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -