Thursday, June 26, 2025

PM Modi Narendra Modi Croatia Visit Update | Andrej Plenkovic | PM मोदी क्रोएशिया के लिए रवाना: किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा; दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर मुहर लग सकती है

- Advertisement -


जगरेब4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने बुधवार सुबह कनाडा के कैननास्किस में आयोजित G7 समिट में गेस्ट नेशन के रूप में हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा से क्रोएशिया के लिए रवाना हो चुके हैं। वे बुधवार शाम 2 दिन की यात्रा पर क्रोएशिया पहुंचेंगे। यह PM की 3 देशों में 5 दिन की यात्रा का आखिरी पड़ाव है। पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री क्रोएशिया की यात्रा कर रहा है।

इस दौरान PM मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और राष्ट्रपति जोरोन मिलानोविच से भी मुलाकात करेंगे।

यह यात्रा भारत और क्रोएशिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ यूरोपीय संघ के देशों के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। पीएम मोदी की यह यात्रा इस बात का संकेत है कि भारत यूरोप के साथ अपने रिश्तों को और आगे बढ़ाना चाहता है।

रविवार को शुरू हुए PM के दौरे के पहले दिन वह साइप्रस के दो दिन के दौरे पर पहुंचे थे। PM सोमवार को यहां से G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा गए। जहां उन्होंने मंगलवार को सम्मेलन में हिस्सा लिया।

क्रोएशिया 1991 में बगावत कर अलग हुआ था

क्रोएशिया ने 25 जून 1991 को आधिकारिक रूप से युगोस्लाविया से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। इससे पहले, यह देश सोशलिस्ट फेडरल रिपब्लिक ऑफ युगोस्लाविया का हिस्सा था, जिसमें कुल छह गणराज्य शामिल थे।

1990 में क्रोएशिया में बहुदलीय चुनाव हुए और राष्ट्रवादी नेता फ्रांजो तुजमान की पार्टी सत्ता में आई। लोगों में स्वतंत्रता की भावना तेज हुई और जून 1991 में संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। लेकिन युगोस्लाव सरकार और वहां की सेना ने इसका विरोध किया, जिससे क्रोएशिया युद्ध शुरू हुआ।

यह युद्ध करीब चार साल (1991-1995) तक चला, जिसमें हजारों लोग मारे गए और लाखों बेघर हुए। संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के दबाव और मध्यस्थता से शांति स्थापित हुई।

क्रोएशिया को 15 जनवरी 1992 को यूरोपीय देशों द्वारा औपचारिक मान्यता मिली और बाद में संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे सदस्यता दी।

क्रोएशिया के बारे में 6 रोचक तथ्य

  1. दुनिया की पहली टाई क्रोएशिया से आई थीः क्रावट नाम की टाई क्रोएशियाई सैनिकों द्वारा पहनी जाती थी, जिससे आधुनिक टाई की शुरुआत हुई।
  2. गेम ऑफ थ्रोन्स की शूटिंगः मशहूर सीरीज ‘Game of Thrones’ की शूटिंग क्रोएशिया के शहर डुब्रोवनिक में हुई थी, जिसे ‘King’s Landing’ दिखाया गया।
  3. 1,200 से भी ज्यादा द्वीपः क्रोएशिया में 1,200 से अधिक छोटे-बड़े द्वीप हैं, लेकिन इनमें से केवल कुछ ही बसे हुए हैं।
  4. यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्सः क्रोएशिया में 10 से अधिक विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें प्राचीन शहर स्प्लिट और डिओक्लेशियन का महल शामिल हैं।
  5. निकोल टेस्ला का जन्मस्थानः महान वैज्ञानिक निकोल टेस्ला का जन्मस्थान आज का क्रोएशिया है, जब यह ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य का हिस्सा था।
  6. दुनिया का सबसे छोटा हुम शहरः दुनिया का सबसे छोटा शहर हुम क्रोएशिया में है जिसकी आबादी सिर्फ 20-25 लोगों के आसपास है।

क्रोएशिया का क्षेत्रफल 56,594km² है, जो कि लगभग उत्तराखंड के बराबर बड़ा है।

PM मोदी की क्रोएशिया यात्रा के मायने

  • पहली भारत-क्रोएशिया प्रधानमंत्री स्तर की यात्राः यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली आधिकारिक यात्रा है, जो द्विपक्षीय रिश्तों को नया आयाम देगी।
  • यूरोपीय संघ से रिश्तों को मजबूतीः क्रोएशिया यूरोपीय संघ (EU) का सदस्य है, और यह यात्रा भारत की यूरोपीय देशों के साथ साझेदारी बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।
  • आर्थिक सहयोग और निवेशः व्यापार, तकनीक, फार्मा, IT और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की उम्मीद है।
  • संरक्षण और समुद्री सहयोगः भारत और क्रोएशिया समुद्री और रक्षा क्षेत्र में भी सहयोग कर सकते हैं, क्योंकि क्रोएशिया एक समुद्री देश है।
  • राजनयिक संतुलनः यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी देशों के बीच संतुलन बनाकर चल रहा है। ऐसे में यह दौरा कूटनीतिक दृष्टिकोण से अहम है।
  • सांस्कृतिक रिश्तेः दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा, खासकर योग, आयुर्वेद और भारतीय समुदाय के जरिए।
  • वैश्विक मंचों पर सहयोगः जलवायु परिवर्तन, वैश्विक शांति और विकास जैसे मुद्दों पर सहयोग के नए अवसर खुल सकते हैं।

पहला पड़ाव, 15-16 जूनः मोदी का साइप्रस दौरा

साइप्रस ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से नवाजा। राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह सम्मान दिया। मोदी दो दिन के दौरे पर साइप्रस पहुंचे थे।

मोदी ने कहा, ‘मैं साइप्रस सरकार का और साइप्रस के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा का सम्मान है।’

मोदी ने साइप्रस राष्ट्रपति को कश्मीरी कालीन भेंट की।

मोदी ने साइप्रस राष्ट्रपति को कश्मीरी कालीन भेंट की

मोदी ने राष्ट्रपति क्रिस्टोडुलाइड्स को कश्मीरी रेशमी कालीन भेंट की। यह गहरे लाल रंग में है, जिसमें भूरे और लाल किनारे हैं। पारंपरिक बेल-बूटों और ज्यामितीय आकृतियों की कलाकारी है। इसमें दोहरे रंग का खास प्रभाव है, जो देखने के कोण और रोशनी के अनुसार रंग बदलता लगता है। मानो एक कालीन में दो अलग-अलग डिजाइन हों।

पीएम ने साइप्रस की प्रथम महिला फिलिपा कारसेरा को एक सिल्वर कोटेट पर्स दिया। इसे आंध्र प्रदेश के कारीगरों ने बनाया है। इस पर मंदिरों और शाही कला से प्रेरित बारीक पुष्प डिजाइन उकेरे गए हैं।

दूसरा पड़ाव,17 जूनः PM मोदी कनाडा पहुंचे, G7 समिट में हिस्सा लिया

PM मोदी मंगलवार सुबह कैलेगरी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां G7 आउटरीच समिट में नेताओं का स्वागत किया। G7 समिट के दौरान PM द्विपक्षीय मुलाकात और G7 आउटरीच समिट सेशन में शामिल हुए। फिर 18 जून की सुबह क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए।

PM मोदी मंगलवार सुबह कनाडा के कैलेगरी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प से डील के पन्ने गिरे, ब्रिटिश PM ने उठाए:अमेरिकी राष्ट्रपति कनाडा का फ्लैग कोट पर लगाकर पहुंचे; मेलोनी हुईं शॉक्ड, PHOTOS में G7 समिट

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कननास्किस में G7 समिट की शुरुआत हो गई है। पहले दिन वन-टु-वन बातचीत, राउंड टेबल मीटिंग और फैमिली फोटो सेशन हुआ। एक मीटिंग में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की बात पर इटली की PM मेलोनी का शॉकिंग रिएक्शन देखने को मिला। डोनाल्ड ट्रम्प से ब्रिटेन के साथ हुई बिजनेस डील की फाइल के पन्ने जमीन पर गिर गए, जिन्हें ब्रिटिश PM ने उठाया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -