18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज से मुंबई में राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी का इवेंट शुरू हो गया। इवेंट को अंधेरी के पीवीआर इनफिनिटी मॉल में आयोजित किया गया है। यह इवेंट आज यानी 13-15 दिसंबर तक चलेगा। इसमें कपूर फैमिली के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी सितारें शामिल होने पहुंचे। इवेंट में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट्, करीना कपूर, सैफ अली खान और करिश्मा कपूर दिखीं। वहीं वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा भी नजर आए।
वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा ने की शिरकत
रणबीर-आलिया ने पैपराजी को पोज दिया
इवेंट में पहुंचे सैफ अली खान और करीना कपूर खान
मां नीतू कपूर के साथ दिखीं रिद्धिमा कपूर साहनी
एलिगेंट लुक में दिखीं करिश्मा कपूर
पिता महेश भट्ट के साथ दिखीं आलिया भट्ट
राज कपूर की बेटी रीमा जैन पति के साथ दिखीं
एक साथ दिखा कपूर खानदान
इस इवेंट का आयोजन कपूर फैमिली ने बाकी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ मिलकर किया है। इस खास मौके पर राज कपूर की 10 पॉपुलर फिल्में 40 शहर के 135 थिएटर्स में दिखाई जाएंगी।
इन फिल्मों को महज 100 रुपए में देख सकते हैं। ये फिल्में सिर्फ पीवीआर और सिनेपोलिस के थिएटर्स में ही देखी जा सकती हैं।
ये खबर लगातार अपडेट हो रही है….