Thursday, June 26, 2025

bloomberg List of top 25 richest families in the world released | दुनिया के टॉप-25 अमीर परिवारों की लिस्ट जारी: वॉलमार्ट चलाने वाला वॉल्टन परिवार सबसे ऊपर, भारत की अंबानी फैमिली 8वें नंबर पर

- Advertisement -


मुंबई15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी फैमिली की संपत्ति 8.45 लाख करोड़ की है।

ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवार की लिस्ट जारी की। इनकी संपत्ति इस साल 34.5 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। कंज्यूमर रिटेल कंपनी वॉलमार्ट चलाने वाला वॉल्टन परिवार लिस्ट में सबसे ऊपर है। ये बीते साल दूसरे नंबर पर रहा था। इस परिवार की कुल नेटवर्थ 36.7 लाख करोड़ रही। यह बीते साले से 14.6 लाख करोड़ रुपए अधिक है।

लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर यूएई और कतर के शाही परिवार हैं। 8.45 लाख करोड़ की नेटवर्थ वाला देश का अंबानी परिवार 8वें पायदान पर हैं। 3.5 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ देश का मिस्त्री परिवार 23वें नंबर पर रहा। यह परिवार शापोरजी पलोनजी ग्रुप का मालिक है।

दुनिया के अटॉप 10 अमीर परिवारों में 7 में तीसरी पीढ़ी एक्टिव

रैंक फैमिली कंपनी संपत्ति प्रमुख बिजनेस लोकेशन पीढ़ी
1. वॉल्टन वॉलमार्ट 36.67 कंज्यूमर रिटेल अमेरिका 3
2. अल-नाहयान 27.50 इंडस्ट्रियल यूएई 3
3. अल-थानी 14.66 इंडस्ट्रियल कतर 9
4. हर्मेस हर्मेस 14.50 लग्जरी गुड्स फ्रांस 6
5. कोच कोच इंक. 12.60 इंडस्ट्रियल अमेरिका 3
6. अल सऊद 11.90 इंडस्ट्रियल सऊदी अरब 3
7. मार्स मार्स इंक. 11.34 कनफेक्शनरी अमेरिका 5
8. अंबानी रिलायंस इंड. 08.45 इंडस्ट्रियल भारत 3
9. वेर्दाईमर शनेल 07.50 लग्जरी गुड्स फ्रांस 3
10. ​​​​​​​ थॉमसन ​​​​​​​ रॉयटर्स 07.39 मीडिया कनाडा 3

(संपत्ति लाख करोड़ रुपए में, सोर्स-ब्लूमबर्ग)

  • दुनिया के टॉप-25 सबसे अमीर परिवारों की कुल संपत्ति 211 लाख करोड़ रुपए है।
  • 70% से ज्यादा परिवार बीते कई वर्षों से इस सूची के टॉप-25 परिवारों में शामिल हैं।​​​​​​​

प्रमुख परिवारों का व्यापार​​​​​​​

  • वॉल्टन परिवार: 1950 में सैम वॉल्टन ने अमेरिका में फाइव एंड डाइम स्टोर से शुरुआत की। अब दुनिया भर में 10,600 स्टोर्स हैं। वॉलमार्ट में 46% हिस्सेदारी है।
  • फ्रांस का हर्मेस परिवार: दुनिया का चौथा अमीर परिवार। यह फ्रांस की लग्जरी फैशन कंपनी है। 1837 में थिएरी हर्मेस ने घोड़े की लगाम बनाने से बिजनेस शुरू किया था।
  • मार्स परिवार: पोलियो से ग्रस्त फ्रैंक मार्स ने 1902 में कैंडी का बिजनेस शुरू किया। यह मिल्की वे, स्निकर्स बार के लिए जानी जाती है। अब दुनिया के 7वें अमीर परिवार का फोकस पेट प्रोडक्ट्स पर है।
  • अंबानी परिवार: धीरूभाई अंबानी ने 1955 में रिलायंस कमर्शियल कॉरपोरेशन कंपनी बनाई।​​​​​​​ पश्चिमी देशों में मसाले एक्सपोर्ट का बिजनेस शुरू किया था। आज रियालंय टेलीकॉम, पेट्रोलियम, रिटेल सहित दूसरे व्यापार में है।

अंबानी फैमिली की वेल्थ भारत की GDP का 10% सितंबर में बार्कलेज-हुरून इंडिया की मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस 2024 की लिस्ट जारी हुई थी। इसके मुताबिक अंबानी फैमिली की वैल्यूएशन ₹25.75 ट्रिलियन है, ये भारत की GDP का लगभग 10% है।

बार्कलेज-हुरून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज की लीडरशिप में फैमिली का बिजनेस एम्पायर एनर्जी, रिटेल और टेलिकॉम सेक्टर्स का ऑपरेशन करता है। बार्कलेज-हुरून इंडिया की यह रैंकिंग 20 मार्च 2024 तक कंपनी की वैल्यूएशन पर बेस्ड है।

इस वैल्यूएशन में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट और लिक्विड एसेट्स को शामिल नहीं किया गया है। अंबानी की वेल्थ की वैल्यू में रिलायंस, जियो प्लेटफॉर्म, रिलायंस रिटेल और ग्रुप की अन्य कंपनियों की हिस्सेदारी शामिल है। पूरी खबर पढ़ें...

धीरूभाई अंबानी ने रखी थी रिलायंस की नींव ​​​​​​​रिलायंस की नींव धीरूभाई अंबानी ने रखी थी। उनका जन्म 28 दिसंबर 1933 को सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले में हुआ था। उन्होंने जब बिजनेस की दुनिया में कदम रखा तो न उनके पास पुश्तैनी संपत्ति थी और न ही बैंक बैलेंस।

धीरूभाई की 1955 में कोकिलाबेन से शादी हुई थी। उनके दो बेटे मुकेश-अनिल और दो बेटी दीप्ती और नीना हैं। 6 जुलाई 2002 को धीरूभाई के निधन के बाद उनकी संपत्ति के बंटवारे में उनकी पत्नी कोकिलाबेन ने ही मुख्य भूमिका अदा की थी।

…………………………….

अंबानी परिवार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

मुकेश अंबानी ने संपत्ति बंटवारे को लेकर खुद सौंपी कमान, बच्चों को दी ये जिम्मेदारियां ​​​​​​​

केश अंबानी के तीन बच्चे हैं। आकाश-ईशा और अनंत। 2022 में मुकेश ने अपने बड़े बेटे आकाश को रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड का चेयरमैन बनाया था। ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल को संभाल रही हैं और अनंत अंबानी न्यू एनर्जी बिजनेस को देख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -