Friday, June 27, 2025

Devendra Fadnavis Cabinet Minister List Update; Eknath Shinde Ajit Pawar | BJP Shiv Sena NCP MLA | महाराष्ट्र में फडणवीस कैबिनेट का विस्तार 15 दिसंबर को: 32 मंत्री शामिल होंगे; संभावित मंत्रियों को खुद फोन करेंगे CM; शपथ ग्रहण नागपुर में होगा

- Advertisement -


  • Hindi News
  • National
  • Devendra Fadnavis Cabinet Minister List Update; Eknath Shinde Ajit Pawar | BJP Shiv Sena NCP MLA

मुंबई27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को मुंबई में हुआ था।

महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार की कैबिनेट का विस्तार 15 दिसंबर को होगा। इसमें शामिल होने वाले मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में होगा। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत ज्यादा से ज्यादा 43 सदस्य हो सकते हैं। इसलिए फडणवीस की कैबिनेट में 30-32 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिलने की संभावना है। जबकि शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि संभावित मंत्रियों को CM फडणवीस खुद फोन करेंगे।

राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कैबिनेट को फाइनल करने के लिए डिप्टी सीएम शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग चर्चा की। एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने अपने मंत्रियों की लिस्ट मुख्यमंत्री फडणवीस को दे दी है।

यह दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। इसके मुताबिक भाजपा को 20, शिवसेना को 12 और एनसीपी को 10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं। राज्य में सीएम समेत कुल 43 मंत्री हो सकते हैं।

CM फडणवीस ने 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में मुलाकात की थी।

गृह मंत्रालय को लेकर 10 दिन से अटका मंत्रिमंडल विस्तार

  • सूत्रों के मुताबिक, शिंदे सरकार में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास ही गृह मंत्रालय था। वो इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते हैं। उधर शिंदे गुट का तर्क है कि अगर डिप्टी CM का पद हमें मिल रहा है तो गृह मंत्रालय भी उन्हें ही मिलना चाहिए।
  • भाजपा गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। उन्होंने शिवसेना को हेल्थ, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य, उद्योग ऑफर किया है। NCP अजित गुट को वित्त, योजना, सहयोग, कृषि जैसे विभाग देने की पेशकश की है।

मंत्रिमंडल में संभावित मंत्रियों के नाम

NCP- अजित गुट: 5 पुराने मंत्रियों समेत जिरवाल-भरणे का नाम चर्चा में

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पिछली सरकार में मंत्री रहे छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, धर्मरावबाबा, अदिति तटकरे, अनिल पाटिल के नाम बने रहेंगे। दिलीप वलसे पाटिल पहले ही इनकार कर चुके हैं जबकि हसन मुश्रिफ का पत्ता कट सकता है। सूत्रों के मुताबिक नरहरि जिरवाल, दत्ता भरणे को मंत्री पद मिल सकता है।

शिवसेना शिंदे गुट: गोगवले, शिरसाट, खोतकर को मिल सकता है मौका

शिंदे ने उदय सामंत, शंभुराजे देसाई, दादा भुसे, गुलाबराव पाटिल के नाम बरकरार रखे हैं। प्रवक्ता संजय शिरसाट, प्रताप सरनाईक, भरत गोगवले, विजय शिवतारे, अर्जुन खोतकर को भी मौका मिल सकता है।

भाजपा से मुंडे, मुनगंटीवार और पाटिल का नाम शामिल

कैबिनेट में चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, पंकजा मुंडे के नाम सबसे ऊपर हैं। मेघना बोर्डिकर, संभाजी पाटिल निलंगेकर, रवींद्र चव्हाण, राधाकृष्ण पाटिल, गिरीश महाजन, अतुल सावे, परिणय फुके और संजय कुटे के नाम भी शामिल हैं। बीजेपी ने कुछ नए चेहरों को मौका देने का फैसला किया है।

—————————————

महाराष्ट्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अजित पवार की ₹1,000 करोड़ की जब्त संपत्ति रिलीज होगी

डिप्टी CM पद की छठी बार शपथ लेने के 2 दिन बाद अजित पवार की जब्त बेनामी संपत्ति रिलीज करने का आदेश आ गया। दिल्ली के आयकर विभाग ट्रिब्यूनल ने पवार की 1 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को फ्री कर दिया है। 7 अक्टूबर 2021 में छापेमारी के दौरान IT डिपार्टमेंट ने इन संपत्तियों को जब्त किया था। इसमें अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार की भी संपत्तियां हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -