Thursday, June 26, 2025

Singer arrested in Iran for not wearing hijab in online concert | ईरान में हिजाब नहीं पहनने पर महिला सिंगर गिरफ्तार: कॉन्सर्ट का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया था; 2 साथी म्यूजिशियन भी अरेस्ट

- Advertisement -


तेहरान10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिंगर परस्तू अहमदी ने यूट्यूब पर अपने कॉन्सर्ट का वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वे स्लीवलेस ड्रेस पहनकर गाना गाते दिखी थीं।

ईरान में एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट के दौरान हिजाब नहीं पहनने के आरोप में महिला सिंगर को गिरफ्तार किया गया है। महिला सिंगर का नाम परस्तू अहमदी है। महिला ने बुधवार, 11 दिसंबर को यूट्यूब पर कॉन्सर्ट का वीडियो अपलोड किया था।

इस वीडियो में अहमदी स्लीवलेस ड्रेस पहनकर गाना गा रही थीं। वीडियो अपलोड होने के बाद गुरुवार को एक कोर्ट में अहमदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद शनिवार को परस्तू अहमदी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अहमदी की उम्र 27 साल है। न्यूज एजेंसी AP से बात करते हुए एक ईरानी वकील ने बताया कि सिंगर को पुलिस ने ईरान के उत्तरी प्रांत मजांदरान की राजधानी सारी से गिरफ्तार किया है। सिंगर के अलावा उसके साथ वीडियो में दिख रहे 4 म्यूजिशियंस में से 2 को गिरफ्तार किया गया है।

साल 2022 में ईरान में हिजाब प्रदर्शन के समय महिलाओं के समर्थन में गाना गाने के लिए ईरान सरकार ने परस्तू पर कार्रवाई की थी।

सिंगर बोली- गाना मेरा अधिकार, अनदेखा नहीं कर सकती

महिला सिंगर परस्तू अहमदी ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर लिखा था-

QuoteImage

मैं वो परस्तू लड़की हूं, जो उन लोगों के लिए गाना चाहती हूं, जिन्हें मैं प्यार करती हूं। मैं इस अधिकार को अनदेखा नहीं कर सकती हूं। मैं उस जमीन के लिए गाना गा रही हूं जिसे मैं बहुत प्यार करती हूं।’

QuoteImage

सिंगर के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। परस्तू अहमदी को गिरफ्तारी के बाद कहां रखा गया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा उन पर किन धाराओं में केस दर्ज किया गया है, ये भी साफ नहीं है।

परस्तू अहमदी के अलावा जिन दो म्यूजिशियन को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम सोहेल फगीह नासिरी और एहसान बेराघदार हैं। दोनों को राजधानी तेहरान से गिरफ्तार किया गया है।

परस्तू अहमदी ने 14 साल की उम्र से सिंगिंग की प्रैक्टिस शुरू की।

ईरान में महिलाओं को हिजाब पहनना अनिवार्य ईरान में वैसे तो हिजाब को 1979 में मैंडेटरी किया गया था, लेकिन 15 अगस्त 2023 को प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी ने एक ऑर्डर पर साइन किए और इसे ड्रेस कोड के तौर पर सख्ती से लागू करने को कहा। 1979 से पहले ईरान में महिलाओं के कपड़ों को लेकर किसी तरह की पाबंदी नहीं थी।

हाल ही में देश में हिजाब को लेकर नया कानून लागू किया गया, जिसके मुताबिक महिलाओं को हिजाब के नियमों का उल्लंघन करने पर मौत की सजा तक दी जा सकती है। नए कानून के अनुच्छेद 60 के तहत दोषी महिलाओं को जुर्माना, कोड़े की सजा या जेल की कठोर सजा हो सकती है।

———————————-

ईरान में हिजाब विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ईरान में हिजाब ना पहनने पर महिला को गोली मारी:पुलिस ने फायर किया था, फेफड़े में घुसी गोली, महिला लकवाग्रस्त हुई

ईरान में हिजाब ना पहनने के आरोप में महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 जुलाई को पुलिस ने हिजाब ना पहनने के आरोप में महिला की कार को रोकने का प्रयास किया। जब वह गाड़ी चलाकर भागने की कोशिश करने लगी तो पुलिस ने महिला पर गोली चला दी। यहां पढ़े पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -