Friday, June 27, 2025

Mumbai Boat Capsizes Tragedy; Gateway of India | Elephanta Island | गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट डूबी: 3 की मौत, 66 बचाए गए; बोट मालिक का आरोप- नौसेना की स्पीड बोट ने टक्कर मारी

- Advertisement -


मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

गेटवे ऑफ इंडिया से निकली यह बोट बुधवार दोपहर 4 बजे डूबी है।

महाराष्ट्र के मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट डूब गई। बोट में 80 यात्री सवार थे, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई है। करीब 66 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। बाकी लोग लापता हैं।

बोट मालिक का आरोप है कि मुंबई से एलिफेंटा गुफाओं की ओर जाते समय अरब सागर में बुचर द्वीप के पास नौसेना की गश्ती स्पीड बोट ने नाव को टक्कर मार दी। इससे नाव में पानी भर गया और वह डूब गई।

नौसेना, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT), तटरक्षक बल, यलोगेट पुलिस स्टेशन 3 और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। 4 हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया वापस लाया जा रहा है।

घटना से जुड़ी दो तस्वीरें…

नीलकमल बोट पर मौजूद एक शख्स ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें एक बोट टक्कर मारती दिख रही है।

बोट डूबने के बाद यात्रियों के रेस्क्यू की तस्वीर। 66 यात्रियों को अब तक बचाया गया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर ट्वीट किया सूचना मिली कि एलीफेंटा जा रही नीलकमल नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। तत्काल सहायता के लिए नौसेना, तटरक्षक बल, बंदरगाह, पुलिस टीमों की नौकाएं भेजी गई हैं। हम जिला एवं पुलिस प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं, सौभाग्य से अधिकांश नागरिकों को बचा लिया गया है। हालांकि, बचाव कार्य अभी भी जारी है। जिला प्रशासन को उन सभी प्रणालियों को बचाव कार्य में लगाने के आदेश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -