Friday, June 27, 2025

mukesh khanna reacts after Sonakshi Sinha slams him for questioning her upbringing | मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी की बातों का दिया जवाब: बोले- परवरिश पर सवाल उठाने का इरादा नहीं था, बस आज की पीढ़ी को उदाहरण देना चाहता था

- Advertisement -


8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा के जवाब पर अब अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था, बल्कि एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनके बहुत अच्छे रिश्ते हैं। दरअसल, एक्टर ने रामायण में भगवान हनुमान से जुड़े सवाल का जवाब ना देने पर एक्ट्रेस की परवरिश पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर मुकेश खन्ना को जवाब दिया था।

न्यूज 18 के साथ बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा, ‘मैं इस बात से हैरान हूं कि सोनाक्षी को जवाब देने में इतना समय लगा। मुझे पता था कि मैं KBC शो में हुए उस वाकये का जिक्र करके उनका नाम लेकर उन्हें नाराज कर रहा था, लेकिन मेरा उन्हें या उनके पिता, जो मेरे सीनियर हैं, को बदनाम करने का कोई इरादा नहीं था। मेरे उनके साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं।’

मुकेश खन्ना ने कहा, ‘मेरा इरादा सिर्फ और सिर्फ आज की पीढ़ी पर अपनी राय देना था, जिसे इन दिनों लोग ‘Gen Z’ कहते हैं, जो आज की गूगल दुनिया और मोबाइल फोन की गुलाम बन गई है। उनका ज्ञान विकीपीडिया और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्मों पर लोगों से इंटरैक्ट करने तक ही सीमित रह गया है। मैंने बस अपनी बात रखने के लिए सोनाक्षी सिन्हा का उदाहरण दिया, जो एक जानी-मानी हस्ती हैं।’

जानें क्या है पूरा मामला? दरअसल, साल 2019 में कौन बनेगा करोड़पति शो में सोनाक्षी सिन्हा से सवाल पूछा गया था कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? जिसका जवाब सोनाक्षी नहीं दे पाई थीं। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।

मुकेश खन्ना ने सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में कहा था कि उन्हें लगता है कि आजकल के बच्चों को काफी गाइडेंस की जरूरत है। नई पीढ़ी के बच्चे भटक रहे हैं। गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड के साथ घूमते रहते हैं। आज के बच्चे इंटरनेट के कारण भटक रहे हैं। उन्हें अपने दादा-दादी के नाम भी याद नहीं रहते। एक लड़की को तो ये भी नहीं पता था कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे, जबकि वो लड़की शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है।

इसके बाद सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबा नोट लिखा और मुकेश खन्ना पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि ‘अगली बार अगर मेरी परवरिश पर सवाल उठाए तो याद रखें उसी परवरिश के कारण आज मैंने आपको सम्मान से जवाब दिया है।’

—————

इससे जुड़ी खबरें पढ़ें..

1. मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी की परवरिश पर उठाए सवाल:कहा- रामायण के बारे में भी नहीं जानती एक्ट्रेस, अधूरे ज्ञान के लिए माता-पिता जिम्मेदार

एक्टर मुकेश खन्ना अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक्टर ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कसा। उन्होंने सोनाक्षी को रामायण की जानकारी न होने के लिए एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को जिम्मेदार ठहराया। पूरी खबर पढ़ें..

2. परवरिश पर उठाए सवाल तो मुकेश खन्ना पर भड़कीं सोनाक्षी:बोलीं- पिता के संस्कारों के कारण सम्मान से जवाब दिया

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबा नोट लिखा है। इसके जरिए उन्होंने शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना के उस बयान का जवाब दिया। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -