Friday, June 27, 2025

Rahul Gandhi Pratap Chandra Sarangi Controversy | BJP Congress | संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन: धक्का-मुक्की केस में हंगामे के आसार; दो BJP सांसद घायल हुए, राहुल पर धक्का देने का आरोप

- Advertisement -


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा सांसद प्रताप सारंगी सारंगी जब मीडिया के सामने आए, तब उनके सिर से खून निकल रहा था।

संसद के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है। सदन में धक्का-मुक्की केस में हंगामा हो सकता है।

दरअसल, बीते दिन धक्का-मुक्की के दौरान ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी और फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया।

दोनों सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। घटना के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने राहुल के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकाने, धक्का देने के आरोप समेत BNS की 7 धाराओं में पुलिस को शिकायत दी थी।

हालांकि, पुलिस ने धारा- 109 (हत्या की कोशिश) हटाकर सिर्फ 6 धाराओं में FIR में दर्ज की है। इन धाराओं में चोट पहुंचाने के इरादे से काम करना, धक्का देना-डराना धमकाना शामिल है।

भाजपा सांसद निशिकांत बोले- गुंडागर्दी करते हैं राहुल

घटना के तुरंत बाद सांसद निशिकांत ने राहुल से कहा कि आपको शर्म नहीं आती, गुंडागर्दी करते हो। बूढ़े को गिरा दिया। इस पर राहुल ने तुरंत ही आरोप लगाया कि सारंगी ने उन्हें धक्का दिया था। राहुल के इतना कहते ही वहां मौजूद BJP सांसद जोर-जोर से चिल्लाने लगे कि सारंगी ने राहुल को धक्का नहीं दिया। इसके तुरंत बाद राहुल वहां से निकल गए।

खड़गे बोले- मेरे और प्रियंका के साथ भी धक्का-मुक्की हुई

भाजपा सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की है। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि संसद का कोई भी सदस्य संसद भवन के किसी भी गेट पर प्रदर्शन नहीं करेगा।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा कि मेरे और प्रियंका के साथ धक्का-मुक्की की गई। खड़गे ने कहा- धक्का लगने से उनके घुटने में चोट आई है।

राजनाथ बोले- लोकतंत्र में इस तरह की घटनाओं की जगह नहीं

रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- आज संसद में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दोनों घायल सांसदों से मिलने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- आज संसद में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। स्वस्थ लोकतंत्र में इस तरह की घटनाओं की कोई जगह नहीं है।

पूरे घटनाक्रम की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी को दी गई, जिसके बाद उन्होंने दोनों सांसदों से फोन पर बात की और उनका हाल-चाल जाना।

लगातार दूसरे दिन शाह के बयान पर हंगामा, दोनों सदन स्थगित

संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर बयान को लेकर हंगामा हुआ। शाह ने 17 दिसंबर को राज्यसभा में कहा था- अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर…। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो 7 जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।

कांग्रेस ने इस बयान को अंबेडकर का अपमान बताया है और शाह को कैबिनेट से बर्खास्त किए जाने की मांग की है। गरुवार को विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नीले कपड़े पहनकर पहुंचे थे।

————————

राजनीति से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें…

अंबेडकर पर शाह का बयान, विपक्ष का संसद में प्रदर्शन: राहुल-प्रियंका नीले कपड़ों में पहुंचे

अंबेडकर पर शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस सांसद नीले कपड़ों में संसद पहुंचे।

संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को 19वां दिन है। बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान को लेकर विवाद जारी है। विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नीले कपड़े पहनकर पहुंचे। लोकसभा-राज्यसभा में भी गृहमंत्री अमित शाह के अंबेडकर वाले बयान पर हंगामा हुआ। जिसके बाद दोनों सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

मुंबई कांग्रेस दफ्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की; सोनिया, राहुल, प्रियंका के पोस्टर्स पर काला रंग फेंका

मुंबई में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की। दरवाजे और खिड़की के शीशे तोड़ डाले। कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे सोनिया, राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे के पोस्टर पर काला रंग फेंका। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -