नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
ओडिशा से BJP की सांसद अपराजिता सारंगी 1984 लिखा हुआ बैग लेकर पहुंची थीं।
संसद परिसर में 19 दिसंबर को धक्का-मुक्की में घायल हुए ओडिशा के भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी को एक बैग दिया है। अपराजिता ने बताया कि इस बैग पर 1984 और खून के छीटों की तस्वीर है और इसे कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने ले लिया है।
संसद परिसर में शुक्रवार को भी धक्का-मुक्की की घटना को लेकर I.N.D.I.A. ब्लॉक और भाजपा के सांसदों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- सरकार अडाणी पर सदन में चर्चा से डर रही है। वो जानते हैं कि ऐसा हुआ तो अंबेडकर के लिए उनकी मानसिकता जगजाहिर हो जाएगी।
प्रियंका की बैग पॉलिटिक्स
वायनाड से सांसद बनकर प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा पहुंची हैं। संसद के शीतकालीन सत्र में वे अपने बैग्स को लेकर चर्चा में रही हैं। विंटर सेशन में प्रियंका मोदी-अडाणी भाई-भाई, फिलिस्तीन और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा वाले बैग लिए नजर आ चुकी हैं।
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया पर प्रियंका के बैग को लेकर एक कविता पोस्ट की थी और कहा था- आपके पैस बैग ही बैग हैं। आपको इतने बैग की जरूरत क्यों है इन बैग में क्या है।
संसद में प्रियंका के बैग की तस्वीर
10 दिसंबर- प्रियंका संसद में गौतम अडाणी पर अमेरिका कोर्ट में लगाए गए अभियोग के मुद्दे पर प्रदर्शन में शामिल हुईं। उनके बैग पर पीएम मोदी और अडाणी के कार्टून बने थे।
16 दिसंबर- प्रियंका के इस बैग पर फिलिस्तीन के प्रतीक चिह्न कैफियेह, तरबूज, जैतून की शाखा, फिलिस्तीनी कढ़ाई, शांति का प्रतीक कबूतर बना हुआ था।
17 दिसंबर- प्रियंका के इस बैग पर बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो। इस पर मुट्ठी बांधे हुए 2 हाथ और उड़ते हुए पक्षी बने हैं।
————————–
संसद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…