Friday, June 27, 2025

AP Godavari Lady Parcel Deadbody Controversy | Delivery Boy | ​​​​​​​आंध्र में महिला को पार्सल में मिली डेडबॉडी: शव के साथ मिले नोट में लिखा था- ₹1.30 करोड़ दो, वरना अंजाम बुरा होगा

- Advertisement -


अमरावती2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्ट गोदावरी SP अदनान नईम असमी शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे।

आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले में एक महिला को एक पार्सल मिला, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति का शव था। शव के साथ एक लेटर भी रखा हुआ था। इसमें लिखा था- ₹1.30 करोड़ दो वरना अंजाम बुरा होगा।

वेस्ट गोदावरी पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उंडी मंडल के येंदागंडी गांव में रहने वाली महिला नागा तुलसी के गुरुवार रात को एक पार्सल आया।

डिलीवरी बॉय के जाने के बाद महिला ने पार्सल खोला, जिसमें अज्ञात शख्स के शव के साथ एक नोट लिखा हुआ था। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि पार्सल में मिला शव 45 साल के पुरुष का है। उसकी मौत 4-5 दिन पहले हुई है। शख्स की हत्या की गई है या यह नैचुरल डेथ है, इसकी जांच की जा रही है।

वेस्ट गोदावरी SP अदनान नईम असमी महिला के घर पहुंची। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।

पार्सल देने वाले ने कहा- बॉक्स में लाइट-पंखे हैं

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले महिला अपना घर बनाने के लिए क्षत्रीय सेवा समिति नाम के एक संगठन से वित्तीय सहायता मांगी थी। सेवा समिति ने महिला को कुछ दिनों पहले टाइल्स भेजी थीं।

महिला ने निर्माण में आगे की मदद के लिए क्षत्रिय सेवा समिति से फिर से अनुरोध किया था। इस पर समिति ने महिला को वॉट्सऐप कर कहा था कि लाइट, पंखे और स्विच जैसी चीजें भेजी जाएगी।

गुरुवार रात को आए पार्सल में महिला को लगा की इसमें लाइट पंखे ही होंगे। इसलिए उन्होंने पार्सल स्वीकार कर लिया। पुलिस पार्सल पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के लिए क्षत्रिय सेवा समिति से जुड़े लोगों को भी पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -